बच्चे के पास कोई नहीं था, कमरा भी बंद था। मां ने दूध पिलाने उठाया तो उठा नहीं,75 दिन के बच्चे की रहस्यमय तरीके हुई मौत। मां ने घर के लोगो पर लगाया इल्जाम।

अजमेर. ढाई महीने के बच्चे कि भला किसी से क्या दुश्मनी रही होगी कि कोई उसे बेरहमी से मार डाले। या फिर उसे कोई बिमारी रही हो लेकिन ऐसा भी नही था। लेकिन जिले में ढाई महीने के एक बच्चे की संदिग्ध मौत का मामला आया है। जिसमें घटना की जांच कर रही मांगलियावास थाना पुलिस ने बताया कि ढाई महीने के पंकज की संदिग्ध मौत की सूचना मिली है। 
क्या है मामला
मृत बच्चे की मां ने बताया कि वह उसे दूध पिलाने के लिए उठा रही थी तो बच्चे ने कोई हरकत नहीं की। उसकी ऐसी हालत देखकर मां तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि उसने पहले ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद मां ने दादी और ताई पर बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ढाई महीने के बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही है। शाम तक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में उसका शव रखवाया गया। डूमाडा गांव में रहने वाली बच्चे की मां ने परिवार के ही बेहद नजदीकी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि हत्या कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उधर एसएसचओ दातार सिंह ने कहा कि मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आती है इसी रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े- स्टेटस पर फोटो के साथ लिखा माई स्वीट फैमिली, फिर पत्नी-बच्चे की हत्या कर किया सुसाइड, राजस्थान की दर्दनाक खबर

लखनऊ: घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक हुई गायब, स्कूल की पानी की टंकी में गंभीर हालत में मिला मासूम का शव