राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने अपने रेपिस्ट को मार डाला। मृतक पिछले डेढ़ महीने से लड़की के साथ रेप कर रहा था। इतना ही नहीं वह उसे अपने दोस्तों के साथ भी रिलेश्न बनाने के लिए भी ब्लैकमेल कर रहा था।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में करीब दो सप्ताह हुए एक युवक की हत्या के बार में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद हर किसी ने यही कहा अच्छा किया उसको मार डाला। दरअसल, यह हत्या किसी बदमाश ने नहीं, बल्कि एक 14 साल की लड़की ने की है। क्योंकि मृतक पिछले एक महीने से पीड़िता के साथ रेप कर रहा था। इसके बाद वह लड़की से जबरन अपने दोस्तों के साथ शारीरिक रिलेश्न बनाने का दवाब बना रहा था। बस यही बात पीड़ित को बर्दास्त नहीं हुई और उसने आरोपी की हत्या करने की प्लानिंग बना डाली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक महीने रोज लड़की का रेप करता था मृतक
दरअसल, यह पूरी वारदात अलवर जिले के कोटकासिम इलाके की है। एक पूर्व सरपंच का बेटा नाबालिग को जान से मारने की धमकी देर पिछले की दिनों से रेप कर रहा था। वीडियो और फोटो खींचने के बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा था। पीड़िता चाहकर भी किसी को यह बात नहीं बता पा रही थी। फिर एक दिन लड़की ने आरोपी को मिलने के लिए खेत में मिलने के लिए बुलाया। युवक शराब के नशे में धुत्त था। मौका देखते ही लड़की ने उससे सिर पर पत्थर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अंतिम संस्कार से पहले परिवार को हुआ हत्या का शक
मामले की जांच कर रहे भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उसका शव गांव की मुख्य सड़क के पास मिला था। ग्रामीणों को लगा कि किसी वाहन की टक्कर या गिरन से उसकी मौत हुई है। परिवार उसका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे, तभी उसकी गर्दन पर खून के निशान मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली, जिसमें गांव की 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूलते हुए अपनी दर्दभरी कहानी बयां कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला 
लड़की ने पुलिक को बताया कि वह पिछले एक साल से गांव के एक लड़के से प्रेम करती है। वह जाब नल पर पानी भरने के लिए जाती थी तो उससे बात करती थी। इसी दौरान विक्रम से उसन प्रेमी से बात करने के लिए उसका फोना मांगा। लड़की और उसके प्रेमी की बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई। इन्हीं बातों को लेकर वह ब्लैकमेल करने लगा, इतना ही नहीं गांव में बताने की धमकी देकर रेप कर रहा था। वो अपने साथ-साथ अपने दोस्तों से भी नाबालिग से रिलेशन बनवाना चाहता था। इसी बात को लेकर लड़की ने उसे निपटाने की योजना बनाई और मौत के घाट उतार दिया।