राजस्थान के भरतपुर से एक शर्मनाक कांड सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने नाबालिग लड़की से रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया।

भरतपुर. राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप-छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। अब भरतपुर जिले से जो मामला सामने आया वह बेहद हैरान करने वाला है। जहां आरोपी कोई और नहीं एक झोलाछाप डॉक्टर है, जिसने घर में घुसकर नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने के पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पहले तो उसकी जमकर धुलाई की, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल आरोपी का वीडियो
दरअसल, यह शर्मनाक मामला जिले के नदबई ग्रामीण क्षेत्र का है। जहां झोलाछाप चिकित्सक आरोपी विश्वेन्द्र उर्फ विष्णु पुत्र निरंजनलाल ने इस घटना को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर भीड़ द्वारा उसको पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान के उदयपुर में प्रेमी जोड़े ने खाईं साथ जीने मरने की कसमें, फिर जो किया वो देख लोगों की रूह कांप गई

आरोपी ने ऐसे प्लान के मुताबिक किया रेप
बता दें कि गिरफ्तार आरोपी विश्वेन्द्र उर्फ विष्णु के गांव बरौलीछार में निजी क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करता। वह आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में इलाज करने के बहाने आरोपी लोगों के घरों में जाता है। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि एक गांव में एक नाबालिग के पिता की तबियत खराब होने के चलते किशोरी के माता-पिता उपचार के लिए जयपुर गए हैं। मौका देखकर आरोपी 30 मार्च 2022 की देर शाम पीडित नाबालिग के घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें-राजस्थान से आई शर्मनाक खबर: बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को बेरहमी से पीटा, बहू ने भी पार की सारी हदें

पीड़िता के चाचा ने दर्ज कराई शिकायत
पीडित नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगा। लेकिन इससे पहले परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी को पकड लिया। बाद में आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पीडिता के चाचा की ओर से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।