राजस्थान के जालोर से शादी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां दुल्हन सुहागरात वाले दिन भाग गई। इतना ही नहीं अपनी जगह एक दूसरी लड़की को  दुल्हन बनाकर बैठा गई। जब दूल्हे ने उसका घूंघट उठाया और उसकी सच्चाई पता चली उससे होश उड़ गए।

जयपुर. राजस्थान के जालोर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दो दिन पहले गुजरात से शादी कर दुल्हन लेकर लौटे युवक से घर की महिलाओं ने दूसरे दिन सुहागरात से ठीक पहले शादी की फोटो लेने के लिये दुल्हन को बुलाया तो सबके होश उड़ गये। 5 लाख रुपये देकर युवक की शादी की गई थी। युवक के घरवालों को लड़की की जो फोटो शादी से पहले दिखाई गई थी, वो लड़की यह नही थी। पूछताछ में लड़की ने 30 हजार के लिए झूँठी शादी करना बताया। पुलिस ने आरोपी महिला हिना शेख पत्नी रफीक शेख निवासी हसन नगर हिम्मतनगर गुजरात को गिरफ्तार कर अनुसंधान के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के लिए दूल्हे 5 लाख रूपए में की बात पक्की...लेकिन एक दिन बाद हो गया कांड
जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 27 मई को थाना सरवाना क्षेत्र के दातिया निवासी सोहन सिंह राजपूत ने एक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके गांव के ही मुराद खान ने गुजरात के डीसा के रहने वाले उसके दोस्त गणपत सिंह चौहान के साले की लड़की के बारे में बताया ओर 5 लाख में शादी की बात कही। मुराद खान के झांसे में आकर वह अपने तीन बड़े भाइयों तेज सिंह, भंवर सिंह व गेन सिंह के साथ गणपत सिंह राजपूत के घर डीसा गए। जहां गणपत सिंह ने उन्हें एक 20 साल की लड़की की फोटो दिखाकर साले कीरत सिंह की बेटी बताया। शादी के लिए 5 लाख में बात कर 2 लाख लेकर 1 महीने में शादी करा देने की कहा।

दुल्हन का घूंघट उठाते ही चौंक गए घरवाले
26 मई को मुराद खान उनके घर आया और लड़की के घर मौत हो जाने की कह 4.5 आदमी चलकर शादी करने की सलाह दी। शाम को चारों भाई व मुराद समेत 7 जने गुजरात के लिए रवाना हुए और देर रात गणपत सिंह के घर पहुंच गए। जहां गणपत सिंह ने 1 लाख रुपये और बहू के लिए सोने.चांदी के गहने ले लिए। फिर एक लड़की के साथ कुछ रस्में निभा कर रात को ही भेज दिया। सुबह 5रू00 बजे वे घर पहुंच गए और सो गए। दूसरे दिन दो बजे के करीब घर की औरतों ने शादी की फोटो खिंचवाने के लिए कहा। उस समय देखा तो वह लड़की फोटो वाली नहीं थी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तीस हजार रुपए लेकर बनी थी कुछ घंटे की दुल्हन 
गुजरात में हिम्मतनगर की रहने वाली विवाहित लड़की हिना शेख ने गणपत सिंह से 30000 लेकर झूठी शादी करना बताया। इस पर उसे थानाधिकारी सरवाना किशनाराम द्वारा गिरफ्तार कर अनुसंधान के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।