आरोपी ने जब महिला को धमकी दी तो उसकी सच्चाई पता चली। इसके बाद पीड़िता रोते-बिलखते थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीकर : राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो भी बनाया और कई बार महिला को धमकी दी कि इस वीडियो को वह वायरल कर देगा। इससे परेशान होकर महिला ने थाने में इसकी शिकायत की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के गायब होने का उठाया फायदा
दांतारामगढ़ थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि पीड़िता ने थाने में पेश होकर मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया है कि उसका पति 17 साल पहले लापता हो गया था। जिसका अब तक भी पता नहीं चल पाया है। आरोप है कि इस बीच उसकी पहचान नागौर जिले के मारोठ इलाके के मिडा देवली के रहने वाले सांवरमल नायक से हुई। जिसने करीब 17 महीने पहले उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। रिपोर्ट में अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

दुष्कर्म के बाद खुली पोल
महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर उसे शादी का झांसा दिया। झांसा देकर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन, अब पता चला कि पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-पति की मौत के बाद महिला को शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में आशिक का आवारापन: फोन पर लड़की से बोला-तुम मुझे बहुत पसंद हो..भाग चलो ऐश करेंगे, फिर जो हुआ वो गजब