राजस्थान में अवैध शराब मामले में भाजपा के उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने  कांग्रेस सीएम गहलोत को घेरा। बोले-  शराब का दरिया बह रहा प्रदेश में। 480 करोड़ की बंधी सीधे सीएम तक पहुंच रही, ऐसे में इसका करोबार कैसे रुकेगा। सीकर पहुंचे थे जनआक्रोश रैली का जायजा लेने।

सीकर (sikar). खबर राजस्थान के सीकर शहर से है। जिले में आज यानि सोमवार 28 नवंबर के दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने आगामी भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में खुलासा किया। उन्होंने अवैध शराब को लेकर राजस्थान सरकार को घेरने की कोशिश की। दाधीच ने कहा कि अवैध शराब का तो माने दरिया बह रहा है राजस्थान में। हर साल अवैध शराब के लिए 480 करोड रुपए की बंधी पुलिस थानों के जरिए सीएमओ तक पहुंचाई जा रही है जब सीधे सीएम तक रुपए पहुंच रहे हैं तो अवैध शराब कैसे रुकेगी, आप खुद सोच सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बचाव के लिए भाजपा कर रही जनआक्रोश यात्रा
दाधीच ने तो यहां तक कह डाला कि राजस्थान सरकार गुप्त रोग से ग्रसित है और भाजपा इससे बचाव के लिए अपनी जान आक्रोश यात्रा शुरू करने जा रही है। मुकेश दाधीच आज सीकर में भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के बारे में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर आ रहे हैं। 51 रथों के साथ इस जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत करेंगे। उसके बाद पूरे राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर जा कर यह जन आक्रोश भारतीय जनता पार्टी के बारे में सकारात्मक प्रचार और कांग्रेस पार्टी के कुशासन के बारे में जानकारी देंगे। 

बीजेपी करेगी 75 हजार किमी का सफर
भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया कि यह रथयात्रा राजस्थान में 75 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा चौपाल 20 हजार से ज्यादा नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम होंगे। पार्टी इस रथयात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी में 2 करोड़ नए लोगों को जोड़ने का काम करेगी। 

कांग्रेस सीएम खुद के नेता को बता रहे गद्दार, बीजेपी बनाएगी सरकार
दाधीच ने कहा कि 17 दिसंबर को कांग्रेस सरकार अपने 4 साल पूरे कर रही है , लेकिन कांग्रेस में वर्तमान में जो सीन चल रहा है उस हिसाब से तो यह कह पाना भी मुश्किल है कि अशोक गहलोत अपनी सरकार को बचा पाएंगे या नहीं। अशोक गहलोत अपने ही नेताओं को गद्दार बता रहे हैं । राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई चल रही है। सरकार कभी भी गिर सकती है अगर सरकार बच भी जाती है तो भारतीय जनता पार्टी 2023 में राजस्थान की सरकार खत्म कर देगी और अपना परचम लहरा देगी। 

दाधीच ने कहा प्रदेश में महिला अपराध चरम पर है। यहां कि बहन, बेटियां अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सरकार को घेरा।

यह भी पढ़े- राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री से पहले BJP ने बनाया मास्टर प्लान, शाह-नड्डा कर रहे लीड, पढ़िए रिपोर्ट