एक दिल दहला देने वाला मामला राजस्थान में सामने आया है। जहां एक जीजा ने दिनदहाड़े अपनी साली की गर्दन काट मौत के घाट उतार दिया।

उदयपुर (राजस्थान). इंसान बिना सोचे समझे सिर्फ शक के आधार पर कुछ भी कर देता हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला राजस्थान में सामने आया है। जहां एक जीजा ने दिनदहाड़े अपनी साली की गर्दन काट मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक झटके में काट दी साली की गर्दन
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात शनिवार को उदयपुर के जयसमंद इलाके में हुई है। जब नीतू मीणा जो एक शिक्षिका है वह रोज की तरह शाम करीब 4:30 पर स्कूल से घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका जीजा देवा वहां आया और तलवार से बिना विवाद के किए युवती की गर्दन काट दी। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।

हत्या से दो मिनट पहले मां से हुई थी बात
बता दें कि नीतू पलूना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। हत्या से दो मिनट पहले ही उसने अपनी मां से कहा था-जीजा उसके आसपास घूम रहा है और घूर रहा है। उसके हाथ में कोई हथियार है, वह कुछ भी कर सकता है। बेटी की बात सुनकर कहा ठीक है, तुम जल्दी घर आ जाओ। 

5 साल पहले की थी लव मैरिज...
आरोपी ने नीतू की बड़ी बहन अनामिका से पांच साल पहले लव मैरिज की थी। लेकिन पति के विवाद के कारण पत्नी दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। आरोपी को शक था कि इस सबके पीछे उसकी साली नीतू का हाथ हैं। उसको लगने लगा था की पत्नी सिर्फ और सिर्फ नीतू के कारण वापस घर नहीं आ रही है।