राजस्थान के उदयपुर जिले से सोमवार 19 सितंबर की सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां किसी अज्ञान व्यक्ति ने मजदूर यूनियन के लीडर को गोली मार दी है। इस कारण जिले में बवाल मच रहा है, मजदूर काम छोड़ हॉस्पिटल पहुंच रहे है। पुलिस आरोपी की तलाश क है।

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले से सोमवार सुबह सवेरे बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल किसी अंजान शख्स ने मजदूर यूनियन के नेता को फायर कर जान लेने की कोशिश की है। घटना के बाद मजदूर यूनियन के नेता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गोली लगने की सूचना के बाद मजदूर काम छोड़ छोड़कर अस्पताल में जमा होना शुरु हो गए हैं। उधर पुलिस ने भी अस्पताल और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच उदयपुर की टीडी थाना पुलिस कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, झाड़ियों में छिपे शख्स ने किया हमला
पुलिस ने बताया कि आज सवेरे मजदूर यूनियन के नेता लालाराम मीणा को गोली मार दी गई। वह इलाके में ही एक पार्क के नजदीक से वॉक करते हुए गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अचानक झाड़ियों में सक लड़का बाहर आया। उसने बेहद नजदीक से लालाराम को गोली मारी, लेकिन वे बच गए। जैसे ही भागने लगे उसने दूसरा फायर कर दिया। यह गोली भी बेहर नजदीक से सिर में मारी गई। गोली कान को चीरती हुई शरीर में धंस गई। गोली लगने के तुरंत बाद गोली मारने वाला वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। लालाराम को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें उदयपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मजदूर काम छोड़ पहुंच रहे हॉस्पिटल
इस घटना के बाद से उदयपुर में बवाल मचा हुआ है। जिले भर के कामगारों ने काम छोड़ना शुरु कर दिया है। उदयपुर के जिला अस्पताल में कामगार पहुंचने लगे हैं। एसपी और अन्य अफसर भी अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल लालाराम की हालत स्थिर बनी हुई है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लग सके कि किन लोगों से लालाराम की रंजिश चल रही थी। उदयपुर के अलावा आसपास के जिलों के कार्मिक भी उदयपुर पहुंचने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि लालाराम को कुछ समय पहले कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के चलते वे कई दिनों से हैरान परेशान भी चल रहे थे।

यह भी पढ़े-पटना में बैठकर अमेरिकियों से कर रहे थे ठगी, रेड में मुख्य आरोपी के घर मिले इतने रुपए कि पुलिस हो गई हैरान