राजस्थान के उदयपुर में एक ऑटो ड्राइवर ने दोस्त के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप। फिर जबरदस्ती शराब पिलाकर अश्लील फोटों भेज और दोस्त बुला कराया वहीं काम।  बेहोश हालत में पीड़िता को सुनसान झाड़ियों में छोड़कर फरार हुए आरोपी....

उदयपुर (udaipur). राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर में नारी शक्ति के साथ हुए अत्याचार का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। ऑटो ड्राइवर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महिला का गैंगरेप किया, और पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर चले गए। घटना के बाद महिला खुद ही थाने पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल उदयपुर की सवीना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह अंजाम दिया घटना को
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को वह रेती स्टैंड के बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ऑटो लेकर आया। पीड़िता सवीना जाने के लिए ऑटो में बैठी। जिसमें 2 सवारियां पहले से भी मौजूद थी। थोड़ी दूर चलने के बाद दोनों सवारियां उतर गई। इसके बाद ऑटो ड्राइवर उसे शराब ठेके के पास ले गया। जहां उसने एक दोस्त को और बुला लिया। दोनों महिला को जबरन पास की एक कॉलोनी में सुनसान झाड़ियों में ले गए। जहां उन्होंने रेप कर महिला को जबरदस्ती शराब भी पिलाई।

आरोपी ने पीड़िता की फोटो भेज और दोस्तों को बुलाया
पीड़ित महिला को शराब पिलाने के बाद आरोपी ने उसकी प्रायवेट फोटो अपने दो दोस्तों को भेज वहां बुलाया। सभी ने बारी- बारी से महिला से रेप किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में महिला को वहीं छोड़कर चारों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची और उनको पूरी आपबीती बताई। मामले की जांच डीएसपी चेतना भाटी ने महिला के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया साथ ही किसी भी आरोपी से कुछ पहचान के बारें में पूछताछ की, जिस पर पीड़िता ने बताया कि वह किसी को भी नहीं जानती है। साथ ही महिला ने कहा कि यदि आरोपी सामने आते है तो वह उनको पहचान लेगी।