राजस्थान में दादा के साथ बाइक पर जा रही 4 साल की पोती की चाइनीज मांझे से गला कट गया। इलाज के 24 घंटे हो जाने के बाद मासूम दर्द से कराह रही है। 

चुरू (राजस्थान). चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी आए दिन इसके जरिए हो रहे हादसे हो रहे हैं। ऐसी ही एक खबर राजस्थान से आई है। जहां अपने दादा के साथ बाइक पर जा रही 4 साल की बच्ची की चाइनीज मांझे से गला कट गया। मासूम चीखत हुए नीचे गिर गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 डॉक्टरों ने बच्ची की हालत बताई गंभीर
दरअसल, यह घटना चुरू जिले में बुधवार को सुबह हुई है। जहां बच्ची जया के साथ यह हादसा हुआ। आनन-फानन में बुजुर्ग ने इसकी खबर अपने बेटे-बहू को दी। इसके बाद मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत अभी गंभीर बताई है।

24 घंटे बाद भी दर्द से कराह रही है मासूम
चिकित्सकों ने बच्ची स्थिति को क्रिटिकल बताते हुए इलाज शुरू किया और उसको करीब 24 टाके आए हैं। इलाज के 24 घंटे हो जाने के बाद मासूम दर्द से कराह रही है। उसके दर्द को देख पूरा परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने पुलिस के पास जाकर तुरंत शहर में चाइनीज मांझे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।