टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 11 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वालों की समस्या का समाधान हो जाएगा। वृषभ वाले सेहत को लेकर जागरूक रहें। मिथुन वाले किसी बात पर क्रोधित हो सकते हैं। कर्क वाले बढ़ते खर्च पर काबू रखें। सिंह वाले बोलने से पहले एक बार विचार अवश्य करें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाएगा। आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। परिस्थिति की तरफ देखने का नया दृष्टिकोण आपको प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। दिन की शुरूआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
काम संबंधित यात्रा या यात्रा संबंधित निर्णय आज के दिन ना लें। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा। आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। प्रॉपर्टी से जुड़े वाद खड़े हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
दूसरों द्वारा बोली गई बात का भावनात्मक तरीके से आप पर असर अधिक दिखेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
किसी भी प्रकार के तनाव का अपनी नींद पर असर ना होने दें। आज आपकी शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहे। अपने से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक हो रहा है।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है इसलिए आपकी और पार्टनर्स के बीच की समस्याओं को दूसरों के सामने ना दिखाएं। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है।आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।
लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
वैवाहिक बंधन से विभक्त हो रहे लोगों को अपने आपसी सामंजस्य से बातों को सुलझाना होगा। आज आप अपने कार्य निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आपके निर्णय मान जाएंगे। हर बात में अपनी जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2
