मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्रूम नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड नाम का एक अन्य अशुभ योग भी बन रहा है।

उज्जैन. 11 फरवरी, मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्रूम नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड नाम का एक अन्य अशुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- मानसिक कष्ट दूर होंगे। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है।
नुकसान- पैसा कहीं अटक सकता है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- किसी ब्राह्मण को तुलसी की माला का दान करें।

वृष
फायदा- शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
नुकसान- कोई गुप्त चिंता मन को परेशान करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।
उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।

मिथुन
फायदा- दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। विवाह संबंधी बात तय हो सकती है। मनचाहा रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- बिजनेस में परेशानी आ सकती है। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कर्क
फायदा-
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मनचाही जगह तबादला हो सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- व्यापार में हानि हो सकती है। पुराना रोग परेशान करेगा। किसी अज्ञात भय के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है।
उपाय- शिवजी को आंकड़े के फूल चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- पुरानी दुश्मनी खत्म हो सकती है। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।
नुकसान- सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- नदी में लाल रंग के फूल प्रवाहित करें।

कन्या
फायदा- उधार दिया पैसा मिल सकता है। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

तुला
फायदा- रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। बॉस आपके काम से खुश होंगे। कोई उपहार या ईनाम मिल सकता है।
नुकसान- माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी से विवाद हो सकता है। दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं तो अच्छा रहेगा।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

वृश्चिक
फायदा- धन लाभ हो सकता है। काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है।
नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
उपाय- कच्ची खिचड़ी (चावल-दाल) का दान करें।

धनु
फायदा- व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सरकार से मदद मिल सकती है।ॉ
नुकसान- पैसों से जुड़ी समस्या बनी रहेगी।। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।

मकर
फायदा- दोस्तों की मदद मिलेगी। पति-पत्नी के विवाद समाप्त होंगे। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आर्थिक कमजोरी का योग बन रहा है। आज आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है।
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ
फायदा-
मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से आप उलझे हुए काम सुलझा लेंगे।
नुकसान- आय कम रहेगी और खर्च अधिक होगा। शत्रु हावी हो सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल गट्‌टे चढ़ाएं।

मीन
फायदा- आय में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है।
उपाय- शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।