शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र के योग से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। 

उज्जैन. 11 जनवरी, शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 2.41 से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र के योग से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सुबह लगभग 8.50 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है।
नुकसान- अधिकारियों से विवाद हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई काम करें।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

वृष
फायदा- अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
नुकसान- अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर ही घर से निकलें।

मिथुन
फायदा- दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
नुकसान- किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नए काम की शुरूआत के लिए समय ठीक नहीं है। खर्च और काम ज्यादा होने से परेशानी होगी।
उपाय- मंदिर में अनाज का दान करें, बाद में इसे गरीबों में बांट दें।

कर्क
फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से लाभ के योग भी बन रहे हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कामकाज में मन कम ही लगेगा। आज आपको कुछ गलतफहमी भी हो सकती है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

सिंह
फायदा-
रुका हुआ पैसा मिल सकता है। ऑफिस में आज सभी आपकी मदद करेंगे। काम समय पर पूरा होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- बनती हुई बात बिगड़ सकती है। घर पर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को फलों का भोग लगाएं।

कन्या
फायदा- नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है। नया काम शुरू करने से पहले सावधानी रखें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

तुला
फायदा-
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- एक साथ कईं काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
उपाय- मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें।

वृश्चिक
फायदा- कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है। अपनी कुशलता से बिगड़ी बात संभाल लेंगे।
नुकसान- आज रोज से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। बुरी आदतों के कारण परेशान होना पड़ेगा।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

धनु
फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
नुकसान- परिवार वाले किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। दुश्मन परेशान करेंगे। दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा।
उपाय- माता के लिए नए वस्त्र लाकर दें और उनका आशीर्वाद लें।

मकर
फायदा- दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आज आप समस्याओं को आसानी से निपटा लेंगे। आज एक्स्ट्रा आमदनी भी हो सकती है।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। अपनी योजना किसी को न बताएं। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को पेन-कॉपी का दान करें।

कुंभ
फायदा- आज आपके ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। कोई फायदेमंद सौदा आज हो सकता है। बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है।
नुकसान- संतान की ओर से चिंता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। मानसिक कष्ट हो सकता है।
उपाय- नदी में चावल या सफेद फूल प्रवाहित करें।

मीन
फायदा- सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आय का कोई दूसरे रास्ता मिल सकता है।
नुकसान- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग सावधानी रखें। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। भावुक होकर कोई फैसला न लें।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।