13 फरवरी, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। भीष्म द्वादशी कहते हैं। रविवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.27 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 

उज्जैन. 13 फरवरी, रविवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। रविवार की सुबह सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में चल रही कुछ समस्याओं के समाधान के लिए किसी से बातचीत करनी पड़ सकती है। यदि आप आज किसी नए वाहन, भूमि अथवा जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज का दिन सेहत के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। 
उपाय- गूलर के वृक्ष जल चढ़ाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण उनकी कोई रुकी हुई डील भी फाइनल होगी। आज आपको अपने पिताजी से किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए। यदि आपने उसे आगे के लिए टाला, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। 
उपाय- देवी मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके चल रहे मनमुटाव भी समाप्त होंगे। यदि आज आप अपने धन का निवेश करें, तो उसमें किसी विशेषज्ञ से ही सलाह लें। कारोबार कर रहे लोगों को आज कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा।
उपाय- राशि स्वामी से संबंधित चीजों का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी माताजी आज आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज अपने किसी मित्र के द्वारा कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है, जो उनके लिए बेहतर रहेगा। 
उपाय- चंद्रमा की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज नौकरी से जुड़े जातकों को सतर्क रहकर कार्यक्षेत्र में कार्य करना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी। विद्यार्थियों को संतान पक्ष की ओर से आज कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आपको बाहर के तले भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी दूसरे से सलाह लेने से बेहतर है कि आप अपने भाई और बहनों से सलाह मशवरा अवश्य करें, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज पदोन्नति अच्छा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। 
उपाय- शमी के पौधा की पूजा करें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप अपनी संतान के रूखे व्यवहार के कारण भी थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको उनकी संगति की ओर ध्यान देना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चा आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। आज आपको कुछ बेवजह की मानसिक चिंताएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। 
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी सगे संबंधी पर धन का लेनदेन करते समय अपनी सारी शर्ते बतानी होंगी, नहीं तो बाद उन्हें धोखा मिल सकता है। आज आप अपनी संतान की नौकरी में तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनकी किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, उन्हें अपने पार्टनर पर सोच विचार कर भरोसा करना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें धोखा दे सकता है। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको कोई उपहार मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। 
उपाय- शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
जहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की सेवा करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके घर किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आज आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। 
उपाय- केले के पेड़ पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।