14 अप्रैल, गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन गुरु प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 09.56 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. गुरुवार को सूर्य राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन में, राहु मेष में और केतु तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा दोपहर लगभग 02:30 तक सिंह राशि में रहेगा, इसके बाद कन्या में प्रवेश करेगा। मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी, संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मानसिक ख़ुशी का अनुभव करेंगे। किसी नजदीकी मित्र को मन की बात बताकर अच्छा अनुभव करेंगे। 
उपाय- अपने वजन के अनुसार अनाज का दान करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज पूर्णतः मानसिक शान्ति रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय के साथ ही खर्चों की अधिकता भी दिखेगी। भाई या भाई तुल्य किसी विशेष व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आज कर्मक्षेत्र का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको आलस्य महसूस होगा, जिससे आपके कार्य पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा। कुछ मामलों में आप आज थोड़े भावुक हो सकते हैं। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को चप्पल-जूते का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज दिन सामान्य रहेगा। आशा-निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुस्वाद खानपान में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। असंतोष की मानसिकता हो सकती है। वाणी में सौम्यता की कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। 
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आत्मसंयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। उच्च पदाधिकारी से प्रशंसा मिल सकती है। जीवनसाथी का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों का साथ भी मिल सकता है। लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। निश्चय ही मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, अर्थात लाभ में कमी रहेगी। खानपान में रुचि अधिक हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मानसिक शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठजन का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग का सानिध्य व मार्गदर्शन मिलने क योग हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। 
उपाय- स्कूल कल्याण के लिए राशि दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज निश्चय ही मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी आत्मसंयम बनाये रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। बेरोजगारों को लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। साथ ही लम्बी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 
उपाय- गरीब बच्चों को कपड़े दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पिता के मार्गदर्शन से धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। साथ ही मित्रों के सहयोग से भी आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वविवेक से काम लेना उचित है। 
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में कुछ परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय-व्यय सामान्य रहेगा। यात्रा से खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी मे सौम्यता का प्रभाव बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
उपाय- नीला रूमाल जेब में रखें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा, सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन मे आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयत्न करते रहें। 
उपाय- केसर मिश्रित भोजन करें।