रविवार को स्थिर और सिद्धि नाम के शुभ योग बन रहें हैं।

उज्जैन. 15 सितंबर, रविवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। रविवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- कानूनी मामले और उलझ सकते हैं। कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकता है। लेन-देन करते समय ध्यान रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक दही से करें।

वृषभ
फायदा- ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में प्रॉफिट होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- आपकी कोई बात दूसरों को खटक सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- गरीबों को अनाज जैसे चावल, गेहूं आदि का दान करें।

मिथुन
फायदा- दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- जोखिम वाले काम करने से बचें। ऑफिस में किसी बात पर आपकी आलोचना हो सकती है। विवादों से दूर रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को किताब, कॉपी, पेन आदि चीजें दान करें।

कर्क
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। संतान से खुशी प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- लव लाइफ के लिए परेशानी वाला दिन है। हेल्थ में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- अतिरिक्त आय हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- परीक्षा परिणाम ठीक न आने से मन दुखी रहेगा। अपच की शिकायत रहेगी। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।

कन्या
फायदा- समय आपके पक्ष में है। ससुराल पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। सोर्स ऑफ इनकम बढ़ सकते हैं।
नुकसान- किसी सलाह लेकर ही निवेश करें। किसी को पैसा उधार न दें। रक्त से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय- किसी गरीब लड़की को कपड़ों का दान करें।

तुला
फायदा- आय में वृद्धि होगी, रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। विवादित मामले हल होंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
नुकसान- प्रेम संबंध टूट सकते हैं। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पैसा अधिक खर्च होगा, किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है।
उपाय- शनि का दान लेने वालों को नए जूते खरीदकर दें।

वृश्चिक
फायदा- मनचाही जगह ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। तेल से जुड़ा बिजनेस शुरू हो सकता है। पढ़ाई में मन लगा रहेगा।
नुकसान- प्रेम में असफल हो सकते हैं। मन उदास रहेगा। कोई गलत निर्णय लेने की स्थिति बनेगी, स्वयं पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।

धनु
फायदा- आज ऑफिस में आपको सभी का सहयोग मिलेगा। कोर्ट से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा।
नुकसान- किसी की बात से आज आपका दिल दुख सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। कोई जरूरी काम अटक सकता है।
उपाय- नदी में चने की दाल प्रवाहित करें।

मकर
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
नुकसान- ऑफिस में कोई परेशानी हो सकती है। आता हुआ पैसा किसी कारण से रूक सकता है। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।

कुंभ
फायदा-
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बच्चों के साथ रहने का समय मिलेगा। बिजनेस में भी ग्रोथ होगी।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। प्रेम में तनाव बन सकता है।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

मीन
फायदा- निवेश का फायदा मिलेगा। आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- ब्राह्ण को पीले वस्त्रों का दान करें।