20 फरवरी, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। रविवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.42 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
उज्जैन. 20 फरवरी, रविवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार को चंद्रमा कन्या में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रमोशन मिलने के कारण पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने निकल सकते हैं।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं। आज आप अपनी जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जो लोग विवाह योग्य है, उनके घर आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और वह भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यदि आपने आज अपना कुछ धन संचय नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा, लेकिन जल्दी ही उसमें सुधार होगा। आपको बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
उपाय- किसी मंदिर में गेहूं का दान करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, उन्हें आज अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आज आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
उपाय- रोगियों को फलों का दान करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी रास्ता साफ हो पाएगा। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े।
उपाय- जेब में थोड़ी से सौंफ रखें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी बड़े फैसले को लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो का फैसला गलत हो सकता है। आज रात्रि के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप योग व ध्यान से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आपको अपने हर कार्य में सतर्कता व ईमानदारी बरतनी होगी।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खिंच सकता है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर होगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने छोटे बहन भाइयों के जरिए भी कुछ धन कमा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके शत्रु उनसे लाभ लेने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
उपाय- जेब में नीले रंग का रुमाल रखें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डुबा सकता है। जो लोग अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य के बिना किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उन्हें बाद में खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
