शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. 22 फरवरी, शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 11.20 के बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- धन लाभ के मौके मिलेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से सफलता मिलेगी।
नुकसान- खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

वृषभ
फायदा- बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा।
नुकसान- जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा- नई योजना फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क
फायदा-
फायदेमंद यात्रा हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। पुराना विवाद खत्म होगा।
नुकसान- काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

सिंह
फायदा- मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
नुकसान- निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

तुला
फायदा- रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।

वृश्चिक
फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।

धनु
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

मकर
फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

कुंभ
फायदा- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मीन
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मदद करेंगे।
नुकसान- जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।