इस दिन सुबह चंद्रमा भी राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। 

उज्जैन. 28 नवंबर, गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 8.55 से मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद मूल नक्षत्र के योग से ध्रूम नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सुबह चंद्रमा भी राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। सोचे हुए काम नहीं होने से दुख होगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष
फायदा-
परिवार की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें। कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

मिथुन
फायदा- नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। बनता हुआ काम रूक जाएगा। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें।
उपाय- अपनी भोजन की थाली से थोड़ा खाना चींटियों को डालें।

कर्क
फायदा-
नई जिम्मेदारी के साथ नया पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।

सिंह
फायदा- लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
नुकसान- सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। ब्लड प्रेशर वाले मरीज ध्यान रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।

कन्या
फायदा-
सैलरी में इजाफा हो सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा।
नुकसान- किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

तुला
फायदा- रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है।
नुकसान- कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

धनु
फायदा- पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है।
नुकसान- कुछ खास कामों में आपसे गलती हो सकती है। किसी से झूठ न बोलें। जमीन-जायदाद के काम उलझ सकते हैं।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।

मकर
फायदा- पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम न करें। दूसरों के वाहन का उपयोग न करें। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- किसी नदी में स्नान करते समय पितरों को जल अर्पित करें।

कुंभ
फायदा- किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। समय का सदुपयोग करेंगे तो सभी काम निपट सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।

मीन
फायदा- आमदनी बढ़ सकती है। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।
नुकसान- बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।