29 जुलाई, बुधवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन पहले विशाखा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 29 जुलाई, बुधवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.37 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन सुबह लगभग 5 बजे चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक राशि में आ चुका है। इसका असर भी सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। जानि कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है।
नुकसान- कानूनी मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत को लेकर भी ज्यादा सावधान रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- पके हुए चावल नदी में प्रवाहित करें।

वृष
फायदा- करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। जरूरी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। काम का बोझ भी थोड़ा कम होगा।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। दोस्तों से किसी बात पर विवाद की संभावना बन रही है। ऑफिस में बॉस से कहासुनी हो सकती है।
उपाय- किसी भी मंदिर में धार्मिक ग्रंथ या किताब का दान करें।

मिथुन
फायदा- पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। आज आप नई शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इटंरव्यू में सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है।
उपाय- किसी गरीब की उपचार में मदद करें।

कर्क
फायदा-
प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। करियर के मामले में दिन अच्छा है। सेविंग और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ऑफिस में कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं। दुश्मनों से बचकर रहें। कोई महत्वपूर्ण चीज गुम या चोरी हो सकती है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

सिंह
फायदा-
संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। स्वार्थ की भावना आप पर हावी हो सकती हैं। खर्चा भी ज्यादा कर सकते हैं।
उपाय- भगवान शालिग्राम की मूर्ति तुलसी के पास रखें और पूजा करें।

कन्या
फायदा-
भाइयों से मदद मिल सकती है। बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। कोई नई चीज सीखने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम न करें। पारिवारिक मामलों में बेचैनी हो सकती है। अधूरे काम निपटाने में परेशानियां आ सकती हैं।
उपाय- काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं।

तुला
फायदा-
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। न चाहते हुए भी किसी को पैसे देने पड़ेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
नुकसान- जल्दबाजी में कुछ गलतियां हो सकती हैं। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं। किसी से विवाद भी संभव है।
उपाय- आंवला वृक्ष की पूजा करें।

धनु
फायदा-
बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- मन में कुछ बेचैनी और तनाव भी हो सकता है। लापरवाही से हाथ आए मौके निकल सकते हैं। छिटपुट विवाद हो सकते हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

मकर
फायदा- स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मनचाही जगह तबादला हो सकता है। बहुत समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है।
नुकसान- फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें।
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या मिठाई खिलाएं।

कुंभ
फायदा- भाइयों का विवाद खत्म हो सकता है। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। बिजनेस में उधार लेन-देन करने से बचें।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मीन
फायदा-
पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आज आप अपने वादे पूरे कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- निवेश सावधानी से करें। किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।