3 फरवरी, गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। वैसे तो ये गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा, लेकिन द्वितिया तिथि क्षय होने के कारण इस दिन तृतीया तिथि से संबंधित पूजा कर्म किए जाएंगे। सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो शाम 7.15 तक रहेगा। 

उज्जैन. 3 फरवरी, गुरुवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच आमोद प्रमोद होता रहेगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। जो जातक लंबे समय से अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनके वह प्रयास आज सफल होंगे। 
उपाय- देवी कालरात्रि का शराब का भोग लगाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा, क्योंकि यदि आज आपने किसी से कोई बात बोल दी, तो वह सामने वाले को बुरी लग सकती है, इसलिए आज आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा ताकि किसी को आपकी कोई बात बुरी ना लगे। आज आप अपने पिताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे।
उपाय- गाय का गुड़ या हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों के शत्रु आज उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको किसी चोट चोट लगने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।
उपाय- शिवजी के मंत्रों का जाप करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको कुछ बेचैनी रहेगी, लेकिन सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आज विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा, जिसके कारण वह परीक्षा में भी सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आप अपने किसी परिजन के घर मिलने-जुलने जा सकते हैं। 
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन करवाएं या अनाज दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यवसाय मे अपनी आर्थिक स्थिति को दोगुना करने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगे, जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे, लेकिन विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।
उपाय- मंदिर में दीपक के लिए तेल दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
यदि आज आपको कर्ज लेना पड़े, तो सोच विचार कर लें, क्योंकि बाद में आपको उसे उतारना मुश्किल होगा। आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जहां आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से अपने मन की किसी बात को साझा करने से बचना बेहतर रहेगा।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां डालें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप अपनी संतान से किए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आपको कहीं पर धन का निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करे, क्योंकि वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देने वाला है। आज आपको थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आप आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
उपाय- भगवान कालभैरव का दहीबड़े का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो आपको उनकी बात मानना बेहतर रहेगा, जो लोग अपने व्यवसाय में कुछ नहीं तकनीकों को लाना चाहते हैं, उन्हें आज अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए, तभी वह सफल हो पाएंगे। आज आप अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।
उपाय- राशि स्वामी ग्रह का मंत्र जाप करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
यदि आपके परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह तो आज समाप्त होगी, जो लोग सट्टेबाजी में अपने धन को लगाते हैं, उन्हें आज उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।
उपाय- हनुमान बाहुक का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने द्वारा किसी कार्य को पूरा करने करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जो लोग किसी भूमि, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण में वह प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको संतान के कुछ समस्याओं का समाधान खोजने के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा आने में मिलता दिख रहा है, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना चाहिए, नहीं तो आपकी उसमें से कोई वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए आज आप सावधान रहें। आज आपके पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें सुधार होता दिख रहा है। आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। 
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।


कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग