4 अगस्त, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन पहले श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक औक उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे।


उज्जैन. 4 अगस्त, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सुबह 8.10 तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक औक उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- लंबे समय से आ रही मुश्किलें दूर होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

वृषभ
फायदा- धन लाभ के मौके आज मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से सफलता मिल सकती है।
नुकसान- खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी आज बन रहे हैं।
नुकसान- कोई निजी मामला सार्वजनिक हो सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कर्क
फायदा-
आज कानूनी मामलों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में भी फायदा होगा। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा हो सकता है। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह
फायदा-
बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराना विवाद खत्म हो सकता है।
नुकसान- काम टालने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

कन्या
फायदा-
प्रॉपर्टी से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

तुला
फायदा-
बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक होने से तनाव रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मिलेंगे और आपकी मदद भी करेंगे।
नुकसान- जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

धनु
फायदा-
पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मकर
फायदा- रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।

कुंभ
फायदा-
बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा।
नुकसान- निवेश में जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

मीन
फायदा- नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में बेहतर बदलाव हो सकते हैं।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।