8 जुलाई, बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा जिसकी वजह से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 8 जुलाई, बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है। बुधवार की दोपहर लगभग 1.14 पर चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा होगा आप पर असर…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छी आय की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी बात पर आपकी बुराई हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करें।

वृषभ
फायदा- मेहनत का फायदा मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा।
नुकसान- कानूनी मामले और उलझ सकते हैं। कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकता है। लेन-देन करते समय ध्यान रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

मिथुन
फायदा- पराक्रम में वृद्धि होगी एवं सफलता प्राप्त होगी। कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। संतान से खुशी प्राप्त होगी। 
नुकसान- लव लाइफ के लिए परेशानी वाला दिन है। आपकी कोई गुप्त बात आज सबको पता चल सकती है। हेल्थ में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

कर्क
फायदा- विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। कोई मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
नुकसान- जोखिम वाले काम न करें। विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। कोई नया प्रयोग असफल हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को किताब, कॉपी, पेन आदि चीजें दान करें।

सिंह
फायदा-
आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- परीक्षा परिणाम कमजोर हो सकता है। अपच की शिकायत रहेगी। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।

कन्या
फायदा-
समय अनुकूल है। बाधाएं समाप्त होंगी व सभी ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। कोई नया काम हाथ आ सकता है।
नुकसान- निवेश सोच-समझकर करें। किसी को पैसा उधार न दें। स्कीन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय- किसी गरीब लड़की को कपड़ों का दान करें।

तुला
फायदा- आय में सुधार होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। संतान की हेल्थ को लेकर चिंता रहेगी। पैसा अधिक खर्च हो सकता है।
उपाय- शनि का दान लेने वालों को नए जूते खरीदकर दें।

वृश्चिक
फायदा- आज ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे। कानूनी मामले आज सुलझ सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा।
नुकसान- काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आपकी बात आज किसी का दिल दुखा सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- नदी में चने का दाल प्रवाहित करें।

धनु
फायदा- मनचाही नौकरी मिल सकती है। फायनेंस के क्षेत्र में जाने का मन होगा। पढ़ाई में मन लगा रहेगा।
नुकसान- हार्ट पेशेंट खुद का ध्यान रखें। प्रेम में निराशा मिल सकती है। कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।

मकर
फायदा- बच्चों के साथ रहने का समय मिलेगा। बिजनेस में भी उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। प्रेम में तनाव बन सकता है।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

कुंभ
फायदा- आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश का फायदा मिलेगा।
नुकसान- वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है।
उपाय- ब्राह्ण को पीले वस्त्रों का दान करें।

मीन
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस में कोई परेशानी हो सकती है। आता हुआ पैसा किसी कारण से रूक सकता है। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।