29 सितंबर, रविवार को बुध ग्रह ने कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर लिया है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 23 अक्टूबर तक बुध तुला राशि में ही रहेगा। इसके बाद वृश्चिक में प्रवेश करेगा। जानिए तुला राशि के बुध का सभी 12 राशियों पर कैसा असर होने वाला है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि
प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेमी का और विवाहित लोगों को जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि
जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को संतान का सुख मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है।

कर्क राशि
बुध की वजह से सुख मिलेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि
भाइयों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। इस वजह से सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
स्थाई संपत्ति से लाभ मिलेगा। कार्यों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि
बुध की वजह से तुला राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। धन संबंधी कामों में सफलता हासिल करेंगे।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए बुध अशुभ रहने वाला है। इन लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु राशि
जो लोग बुद्धि से संबंधित काम करते हैं, उन्हें बुध की वजह से धन लाभ मिल सकता है।

मकर राशि
कार्य की अधिकता रहेगी। कड़ी मेहनत के बाद ही संतोषजनक फल मिल जाएगा।

कुंभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता के साथ धन लाभ भी मिल सकता है।

मीन राशि
परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन हानि के योग बनेंगे, संभलकर रहने का समय है।