शनि के मार्गी होने से बाजार में छाई हुई मंदी समाप्त होने के योग बनेंगे, वर्षा से राहत प्राप्त होगी और प्राकृतिक आपदाओं में भी कमी आएगी

उज्जैन (Ujjain). बुधवार को शनि ने अपनी चाल बदली। यह ग्रह अभी धनु राशि में वक्री है। 18 सितंबर से यह मार्गी हो गया है, यानी सीधा चलने लगा है। धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस समय इसमें केतु भी स्थित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहु-केतु के अलावा सभी ग्रह रहेंगे मार्गी
जब शनि मार्गी हो जाएगा, तब सिर्फ राहु-केतु ही वक्री रहेंगे, क्योंकि ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री ही रहते हैं। शनि के मार्गी होने से बाजार में छाई हुई मंदी समाप्त होने के योग बनेंगे, वर्षा से राहत प्राप्त होगी और प्राकृतिक आपदाओं में भी कमी आएगी। बाजार में ग्राहकी बढ़ने के योग हैं। किसानों की फसलें अच्छी आएंगी। कीमती धातुओं के दामों में भी कमी आएगी। खासतौर पर मेष और सिंह राशि के लिए यह स्थिति अच्छी रहेगी।

इन राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद
धनु राशि में शनि मार्गी होने से मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। पुराने समय में किए गए कामों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान
शनि की चाल बदलने से वृष, मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इन राशियों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। घर-परिवार में अशांति बढ़ सकती है। इन लोगों को शनि के अशुभ असर से बचने के लिए हर शनिवार तेल का दान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करना उचित रहेगा।