भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 अगस्त, शुक्रवार को है।

उज्जैन. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को राशि अनुसार भोग लगाया जाए भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है व आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- लड्डू या अनार का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा।

वृषभ- रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मिथुन- काजू की मिठाई भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें।

कर्क- मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।

सिंह- गुड़ व बेल का फल भगवान श्रीकृष्ण को भोग में अर्पण करें।

कन्या- तुलसी के पत्ते और नाशपाती अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।

तुला- कलाकंद और सेब का भोग लगाएं तो उनकी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

वृश्चिक- रेवड़ी व अन्य कोई गुड़ की मिठाई का भोग लगाएं।

धनु- बेसन की चक्की या अन्य कोई बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।

मकर- गुलाब जामुन या काले अंगूर का भोग लगाएं।

कुंभ- चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।

मीन- जलेबी या केले का भोग लगाएं