मान्यता है कि दक्षिणमुखी मकान अशुभ होता है, क्योंकि इसे यम की दिशा माना गया है। लेकिन ये बात सभी लोगों पर लागू नहीं होती।

उज्जैन. कुछ लोगों के लिए दक्षिणमुखी मकान शुभ भी हो सकता है। यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए दक्षिण दिशा का घर कैसा फल देता है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
अगर आपकी मेष राशि है तो दक्षिण मुखी भवन या प्लाट आपके लिए अत्यंत शुभ है। यहां आपके व्यक्तित्व का विकास होगा।

वृष
इस राशि के लोगों के लिए दक्षिण मुखी भवन अशुभ फल देने वाला होता है। इस दिशा में रहने पर आय से अधिक खर्चे होते हैं।

मिथुन
इस राशि के लोगों को इस दिशा में अशुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे भवन में गंभीर बीमारियां होने का भय रहता है।

कर्क
इस राशि के लिए दक्षिण मुखी भवन शुभ फल देने वाला रहता है। इस घर में रहने पर व्यक्ति को मान-सम्मान और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह
इस राशि वालों के लिए दक्षिण मुखी भवन भाग्योदय करक है। ऐसे लोगों को एक से अधिक भवन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या
इस राशि के लोग ऐसे भवन में जो दक्षिण मुखी हो, वहां रहने से बचना चाहिए। इन लोगों के लिए ये घर परेशानियां बढ़ाने वाला होता है।

तुला
इस राशि के लोगों के लिए दक्षिण दिशा का घर मध्यम फल देने वाला रहता है।

वृश्चिक
इस राशि के लिए दक्षिण मुखी भवन अच्छा रहता है। इन्हें मान-सम्मान और आत्मबल मिलता है।

धनु
इस राशि के लोगों के लिए ये दिशा संतान की दृष्टि से लाभदायक है। इस दिशा में घर हो तो व्यक्ति की संतान उच्च शिक्षा प्राप्त करती है।

मकर
इस राशि के लिए दक्षिण दिशा का घर धन संबंधी कामों लाभ देता है, लेकिन व्यक्ति का विकास नहीं हो पाता है।

कुंभ
इस राशि वालो के लिए इस दिशा का घर संघर्ष बढ़ाने वाला होता है।

मीन
इस राशि के लिए दक्षिण मुखी घर भाग्य का साथ दिलाने वाला होता है।