ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना विशेष महत्व बताया गया है। इनमें सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। ये ग्रह लगभग 30 दिन तक एक ही राशि में रहता है और इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करता है।

उज्जैन. इस समय सूर्य वृषभ राशि में बुध ग्रह के साथ है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग इस समय बन रहा है। 15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ परिणाम देने वाला रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर किन राशि को फायदा पहुंचाएंगा, इसकी जानकारी इस प्रकार है…

वृषभ राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अगर इस दौरान संपत्ति या जमीन में कोई निवेश करते हैं तो अच्छा फायदा होने के योग बन सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को बड़ा पद देकर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे इन्हें भविष्य में फायदा होगा। अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी है। सूर्य के मिथुन राशि में होने से विदेश यात्रा के योग इस राशि के लिए बन रहे हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कोर्ट में कोई मामला विचाराधीन है तो तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और मनचाहा इंक्रीमेंट होने से घर-परिवार में भी खुशियां बनी रहेंगी।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। इनकम में भी वृद्धि संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर होगी ही साथ ही समाज में आपके मान-सम्मान भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रियजनों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशी मिल सकती है।

कन्या राशि
सूर्य के मिथुन राशि में जाने से इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलने से घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे इनकी योजना सफल रहेगी। कंपनी में इनका योगदान देखते हुए कोई बड़ा पद भी इन्हें मिल सकता है।