मंगलवार को चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा।

उज्जैन. 3 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर में लगभग 12 बजे स्वाती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। सोमवार की रात चंद्रमा भी राशि बदलकर तुला राशि में आ जाएगा। जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। 
नुकसान- सोच-समझकर बोलें। मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम हो सकता है। आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है। 
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

वृष
फायदा- प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। 
नुकसान- करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। 
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

मिथुन
फायदा- संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। 
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- किन्नर को कुछ पैसे दें।

कर्क
फायदा-
नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- पैसा उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।

सिंह
फायदा- बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज दिन अच्छा है। कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। 
नुकसान- खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में तनाव भी हो सकता है। 
उपाय- 7 कन्याओं को खीर खिलाएं।

कन्या
फायदा-
निवेश के लिए भी आज दिन अच्छा है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। नए काम की योजना बन सकती है। 
नुकसान- प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई पुरानी बात उजागर होने से परेशानी होगी। कानूनी मामलों से दूर ही रहें। 
उपाय- भगवान शिव को भांग चढ़ाएं।

तुला
फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- साझेदार धोखा दे सकता है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। 
उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।

वृश्चिक
फायदा- अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। पुरानी समस्या हल हो सकती है।
नुकसान- कोई मंहगी चीज गुम हो सकती है। रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है। जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें। 
उपाय- अनाथ आश्रम में जरूरत की चीजें दान करें।

धनु
फायदा- धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। बिजनेस में नए फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
नुकसान- काम में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

मकर
फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अधिकारियों से काम में सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। 
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें। किसी दूसरे के मामले में दखल न दें। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा-
नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल सकते हैं। 
नुकसान- सेहत को लेकर गंभीर रहें। लाइफ पार्टनर की कुछ आदतें परेशान कर सकती हैं। स्टूडेंट्स को कम में ही संतोष करना पड़ेगा।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई का दान करें।

मीन
फायदा- कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। किस्मत का साथ आज आपको मिल सकता है। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। 
नुकसान- कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। संतान की असफलता से मन उदास रहेगा।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें।