12 January 2026 Ka Panchang: 12 जनवरी, सोमवार को भीष्म पितामह जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शुक्र ग्रह राशि बदलेगा। दिन भर 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानिए राहुकाल के साथ ही पूरे दिन के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 जनवरी 2026, सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 43 मिनिट तक नवमी तिथि रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन भीष्म पितामह की जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। सोमवार को धृति, शूल, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को शुक्र ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, बुध, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (12 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 34 मिनिट से 09 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

12 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:55 PM
चन्द्रोदय - Jan 12 1:35 AM
चन्द्रास्त - Jan 12 12:50 PM

12 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (12 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:14 से 08:34 तक
सुबह 09:54 से 11:14 तक
दोपहर 01:55 से 03:15 तक
शाम 04:35 से 05:55 तक

12 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 11:14 AM – 12:35 PM
कुलिक - 1:55 PM – 3:15 PM
दुर्मुहूर्त - 12:56 PM – 01:39 PM और 03:04 PM – 03:47 PM
वर्ज्यम् - 03:23 AM – 05:11 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।