17 January 2026 Ka Panchang: 17 जनवरी, शनिवार को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा जिससे मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आगे जानिए राहुकाल के साथ ही पूरे दिन के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 जनवरी 2026, शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। शनिवार को व्याघात, हर्षण, गद और मातंग नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की स्थिति के कारण अन्य भी कईं योग इस दिन बनेंगे। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या कब, 18 या 19 जनवरी? जानें सही डेट और मुहूर्त

17 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह स्थित हैं। इस तरह एक ही राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही संयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा धनु राशि में गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 55 मिनिट से 11 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

17 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:59 PM
चन्द्रोदय - Jan 17 6:02 AM
चन्द्रास्त - Jan 17 4:41 PM

17 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (17 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:35 से 09:55 तक
दोपहर 12:15 से 12:58 तक
सुबह 03:18 से शाम 04:38 तक
रात 09:18 से 10:57 तक

17 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:57 PM – 3:18 PM
कुलिक - 7:14 AM – 8:35 AM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:23 AM
वर्ज्यम् - 06:25 AM – 08:11 AM और 06:36 PM – 08:20 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।