Relationship Tips by Chanakya: आचार्य चाणक्य ने किन लोगों की संगति से बचने की सलाह दी है? चाणक्य नीति के अनुसार गलत संगति वैवाहिक जीवन को कैसे प्रभावित कर सकती है? चाणक्य नीति में अच्छे मित्र और संगति का क्या महत्व बताया गया है?
Chanakya Niti for Family: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में परिवार और रिश्तों को लेकर अनेक महत्वपूर्ण लाइफ मैनेजमेंट टिप्स बताई हैं। ये टिप्स आज के समय में भी हमारे लिए बहुत काम की है। चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि पत्नी को 4 तरह की स्त्रियों से दूर रखना चाहिए। अगर गलती से पत्नी ऐसी महिलाओं के साथ रहती है आज भी उनका साथ छुड़वा देना चाहिए। नहीं तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आगे जानिए इस बारे में क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य…
ये भी पढ़ें-
Hindu Belief: दरवाजे की चौखट पर भूलकर न बैठें, यूनिक है इस मान्यता की वजह

चरित्रहीन स्त्री से रखें दूर
चाणक्य के अनुसार चरित्रहीन प्रवृत्ति वाली स्त्रियों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसी महिलाएं दूसरों के रिश्तों और सम्मान की परवाह नहीं करते। इनकी संगति परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए परिवार को खासतौर पर पत्नी को ऐसी स्त्रियों के संपर्क से दूर रखना बेहतर माना गया है। नहीं तो वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है।
ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: महिलाओं की ये 5 आदतें मिट्टी में मिला देती हैं परिवार का सम्मान
पैसों का दिखावा करने वाली
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे दूसरों के सामने अपने धन का प्रदर्शन करती हैं। ऐसी महिलाओं से भी अपनी पत्नी को दूर रखना चाहिए। इसके पीछे कारण है कि ऐसी महिलाओं के साथ रहकर पत्नी आपसे भी नाजायाज मांगे कर सकती हैं जिससे लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है? चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना ही बुद्धिमानी है
गुस्सैल स्वभाव की महिलाओं के रहें दूर
गुस्सैल स्वभाव वाली महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर विवाद खड़ा कर देती हैं। उनका व्यवहार कई बार अपमानजनक भी हो सकता है।, क्योंकि उनका क्रोध परिवार की शांति को भंग कर सकता है। ऐसी महिलाओं के साथ रहकर पत्नी का स्वभाव भी वैसा हो सकता है इसलिए ऐसी स्त्रियों से पत्नी को दूरी बनाकर रखने की सलाह दें, यही आपके लिए बेहतर है।
ईर्ष्यालु और द्वेष रखने वाली महिलाएं
जो महिलाएं दूसरों की खुशियों से जलती हैं और हर समय नकारात्मक सोच रखती हैं, वे दूसरों के खुशहाल रिश्तों में दरार पैदा करने का प्रयास करती हैं। ऐसी महिलाओं के सामने परिवार की निजी बातें साझा करने से बचना चाहिए। चाणक्य नीति में ऐसी महिलाओं को सबसे खतरनाक बताया गया है। ये रिश्तों में भ्रम और गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
