MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Famous Ganesha Temple: थाईलैंड से इंडोनेशिया तक, विदेश में मौजूद हैं गणपति के ये प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर

Famous Ganesha Temple: थाईलैंड से इंडोनेशिया तक, विदेश में मौजूद हैं गणपति के ये प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर

Ganesh Temples Abroad: इन दिनों गणेश उत्सव चल रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी गणपति पूजा की परंपरा है। यहां कईं प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं जो लोगों की आस्था के केंद्र हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 18 2026, 10:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें  विदेश के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में
Image Credit : Social Media

जानें विदेश के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के बारे में

Famous Ganesha Temples Abroad: भगवान श्रीगणेश को प्रथम पूज्य कहा जाता है। हमारे देश में गणपति के अनेक प्राचीन मंदिर हैं जिनसे रोचक इतिहास जुड़ा हुआ है। बहुत कम लोगों को ये पता है कि गणपति की पूजा सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी सैकड़ों सालों से की जा रही है। विदेश में भी श्रीगणेश के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। गणेश उत्सव के मौके पर हम आपको ऐसे ही 5 गणेश मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। आगे जानिए इन मंदिरों से जुड़ी रोचक बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
थाईलैंड में है श्रीगणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा
Image Credit : Social Media

थाईलैंड में है श्रीगणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा

भगवान श्रीगणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा थाईलैंड के ख्लॉंग ख्वेन शहर में है। इस शहर को सिटी ऑफ गणेश भी कहते हैं। इस गणेश प्रतिमा की ऊंचाई 39 मीटर है जो कि लाल किले से भी 6 मीटर अधिक है। ये प्रतिमा कांसे से बनाई गई है। इस मूर्ति को कांसे के 854 अलग-अलग हिस्सों से मिला कर बनाया गया है। थाईलैंड में गणेशजी को फ्ररा फिकानेत के नाम में पूजा जाता है।

ये भी पढ़ें-
गणेश विसर्जन से ठीक पहले बप्पा के कान में बोल दें ये 3 शब्द, अधूरी रह गई मनोकामना भी होगी पूरी!

36
जापान में 17वीं सदी का गणपति मंदिर
Image Credit : Social Media

जापान में 17वीं सदी का गणपति मंदिर

जापान में गणेश जी के अनेक प्राचीन मंदिर हैं। इनमें से सबसे बड़ा मंदिर ओसाका शहर के बाहर दक्षिणी हिस्से में है। इसे Hōzan-ji नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि ये मंदिर 17वीं सदी से भी पहले का बना हुआ है। इस मंदिर के जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं। ये मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र हैं। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।


ये भी पढ़ें-
गजानन-एकदंत से विघ्नहर्ता तक...भगवान गणेश के 108 नाम कौन-कौन से हैं? जानें हर नाम का मतलब

46
मॉरीशस का गणपति मंदिर
Image Credit : Social Media

मॉरीशस का गणपति मंदिर

मॉरीशस में भगवान श्रीगणेश के कईं प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां गणेशोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां भगवान श्रीगणेश का सबसे प्रसिद्ध पोर्ट लुई नाम के स्थान पर है। हर साल यहां भव्य शोभायात्रा और सामूहिक पूजा का आयोजन होता है।

56
श्री गणेश मंदिर, सिंगापुर
Image Credit : Social Media

श्री गणेश मंदिर, सिंगापुर

सिंगापुर में भी श्रीगणेश के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं लेकिन इन सभी में विनायक गणपति मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां गणेश जी की पूजा विशेष रूप से तमिल और कन्नड़ समुदाय के लोग करते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां बड़ा आयोजन किया जाता है। उस समय यहां की सजावट देखने लायक होती है। गणेश उत्सव के दौरान यहां शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

66
एलिफेंट केव, इंडोनेशिया
Image Credit : Social Media

एलिफेंट केव, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया वैसे तो मुस्लिम देश हैं लेकिन इसकी परंपराएं हिंदू धर्म से संबंधित हैं। यहां प्राचीन गुफाएं भी हैं जिनमें 'गोवा गजा' भी एक है जिसे 'एलिफेंट केव' (हाथी गुफा) भी कहते हैं, जो उबुद के पास है। यह 11वीं सदी का एक प्राचीन मंदिर है। इस गुफा में गणेश जी की मूर्ति भी है। इसे देखने के लिए दूर-दूर लोग यहां आते हैं।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
गणेश चतुर्थी
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Radha Ashtami Vrat Katha: कब है राधा अष्टमी, क्यों लिया धरती पर हुआ राधा रानी ने जन्म? पढ़ें रोचक कथा
Recommended image2
गणेश विसर्जन से ठीक पहले बप्पा के कान में बोल दें ये 3 शब्द, अधूरी रह गई मनोकामना भी होगी पूरी!
Recommended image3
Durva Ashtami 2026: कब करें दूर्वा अष्टमी व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, कथा और महत्व
Recommended image4
Santan Saptami 7 Knots Thread: संतान सप्तमी पर 7 गांठों वाला डोर क्यों बांधी जाती है?
Recommended image5
Radha Ashtami 2026: 18 या 19 सितंबर, कब है राधा अष्टमी? जानें पूजा की विधि, मंत्र, मुहूर्त और आरती
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved