Jagannath Yatra 10 FAQ: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस बार जुलाई 2026 में निकाली जाएगी। रथयात्रा को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लाखों भक्त यहां आते हैं।
Jagannath Rath Yatra 2026 Interesting Fact: उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक है। यहां हर साल आषाढ़ मास में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाती है। इस बार ये रथयात्रा जुलाई 2026 में निकाली जाएगी। रथयात्रा के दौरान अनेक रोचक परंपराओं का पालन किया जाता है। आगे जानिए इस बार रथयात्रा कब से शुरू होगी और इसकी वापसी कब होगी सहित 10 रोचक सवाल-जबाव…
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी बहनें?
Q1. जगन्नाथ रथयात्रा 2026 कब निकलेगी?
Ans. जगन्नाथ रथयात्रा इस बार 16 जुलाई, गुरुवार को निकलेगी। रथयात्रा की वापसी 24 जुलाई, शुक्रवार को होगी।
ये भी पढ़ें-
Sawan Kab Se Shuru Hoga: कब से शुरू होगा सावन 2026, कब तक रहेगा? नोट करें सावन सोमवार की डेट
Q2. जगन्नाथ रथयात्रा कहां से शुरू होती है?
Ans. जगन्नाथ रथयात्रा ओडिसा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है।
Q3. किस मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर कहते हैं?
Ans. गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर कहते हैं। भगवान जगन्नाथ यहीं पर 8 दिन तक विश्राम करते हैं।
Q4. रथयात्रा में किन देवताओं के रथ निकलते हैं?
Ans. भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के रथ इस रथयात्रा में निकाले जाते हैं।
Q5. पुरी में रथयात्रा कहां से देख सकते हैं?
Ans. श्रद्धालु ग्रैंड रोड (बड़ा डांडा) के किनारे निर्धारित स्थानों से रथयात्रा का दर्शन कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको जल्दी पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित करना होगा।
Q6. पुरी का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कौन-सा है?
Ans. पुरी से सबसे नजदीकी बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (भुवनेश्वर) है, जो पुरी से लगभग 60–65 किलोमीटर दूर है।
Q7. ट्रेन से पुरी कैसे पहुंच सकते हैं?
Ans. पुरी के लिए लगभग सभी बड़े शहरों से सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। भुवनेश्वर या खुर्दा रोड पहुंचकर यहां से पुरी के लिए ट्रेन ले सकते हैं।
Q8. क्या रथयात्रा का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है?
Ans. हां, कई टीवी चैनलों और आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका लाइव प्रसारण होता है।
Q9. क्या भगवान जगन्नाथ का रथ सभी खींच सकते हैं?
Ans. हां, भगवान जगन्नाथ के रथ को एक मजबूत रस्सी से खींचा जा सकता है। आप भी इस रस्सी के द्वारा रथ को खींच सकते हैं।
Q10. बहुड़ा यात्रा क्या है?
Ans. भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा जब पुन: मंदिर लौटती है तो इसे बहुड़ा यात्रा कहते हैं। इस यात्रा में भी लाखों भक्त शामिल होते हैं। इस बार बहुड़ा यात्रा 24 जुलाई, शुक्रवार को है।
