Spiritual Tips For Home: घर में मंदिर जैसी शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए जय मदान का आसान ट्रिक जानें। रोजाना अपनाएं यह सिंपल टिप और घर में पॉजिटिविटी बढ़ाएं।
अगर आपके घर में रोजाना कलह होता है और शांति स्थापित नहीं हो पा रही है, तो आपको फेमस स्प्रिचुअल मेंटर जय मदान के सुझाए कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करने चाहिए। आप इन उपाय को अगर रोजाना करेंगे, तो घर में आपको मंदिर जैसी शांति महसूस होगी। स्प्रिचुअल मेंटर बताती हैं कि आपको 5 एलिमेंट बैलेंस का इस्तेमाल करना होगा, ताकि घर के वातावरण से सकारात्मक ऊर्जा आए। जानिए घर में शक्ति, शांति और समृद्धि के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।
शांति, शक्ति और समृद्धि का होगा घर में आगमन
जय मदान बताती हैं कि आपको 5 स्पेस एलिमेंट के लिए 5 चीजों की जरूरत पड़ेगी। 5 एलिमेंट के लिए आपको खास उपाय करने की जरूरत है। स्पेस एलिमेंट के लिए घी लें। वाटर एलिमेंट के लिए कपूर लीजिए। एयर एलिमेंट के कपूर और इलाइची का इस्तेमाल करें। फायर एलिमेंट के लिए आपको दालचीनी का इस्तेमाल करना है। साथ ही अर्थ एलिमेंट के लिए बे लीव्स यानी तेज पत्ते का इस्तेमाल करना है। अब आपको इन सभी को मिलाकर दिया बनाकर रोजाना जलाएं। इसके धुएं को आप घर के हर एक कोने में फैलाएं। ऐसा रोजाना करने से शांति, शक्ति और समृद्धि का घर में आगमन होगा। आप चाहे को घी में ये सब पीकर भी मिलाकर भी रुई की बत्ती के साथ जला सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- इन उपायों को करते समय सबसे जरूरी है कि आप इसे शांत मन के साथ रोजाना करें। सुबह या शाम का समय इसके लिए चुना जा सकता है।
- दिया जलाने के बाद घर के उन हिस्सों तक धुआं पहुंचाएं, जहां सूर्य की रोशनी या फिर कम हवा आती है। कोशिश करें कि थोड़ा धुंआ कमरे में रहे। अगर घर में बुजुर्ग हैं, तो खास सावधानी रखें वरना उन्हें दिक्कत हो सकती है।
- घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए केवल किसी एक उपाय पर निर्भर रहने के बजाय साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, ताजी हवा और शांत वातावरण पर भी ध्यान देना चाहिए।
और पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी पर झूला क्यों सजाया जाता है? वजह जानकर समझें इस परंपरा का महत्व
