Bhanu Saptami June 2026 Kab Hai: जून 2026 में भानु सप्तमी कब मनाई जाएगी? भानु सप्तमी पर सूर्यदेव की पूजा किस विधि से करनी चाहिए? भानु सप्तमी पर कौन-से मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है? भानु सप्तमी पर कौन-से उपाय करें?

Bhanu Saptami 2026 Upay: हिंदू धर्म में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। सूर्य पंचदेवों में से भी एक हैं जिनकी पूजा वैदिक काल से की जा रही है। सूर्य देव की पूजा से संबंधित अनेक व्रत-त्योहार सनातन धर्म में मनाए जाते हैं, जिनमें मकर संक्रांति और छठ पूजा आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा भानु सप्तमी पर भी सूर्यदेव की विशेष पूजा करने का महत्व है। जून 2026 में भी भानु सप्तमी का संयोग बन रहा है। भानु सप्तमी कब है, इसका क्या महत्व है, इस दिन सूर्यदेव की पूजा कैसे करें? आगे जानिए पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ambubachi Mela 2026: रहस्यमयी है अंबुबाची मेला, इन 3 दिनों में क्यों बंद रहेगा कामाख्या मंदिर?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जून 2026 में कब है भानु सप्तमी?

धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस रविवार को सप्तमी तिथि का संयोग बनता है, उसे भानु सप्तमी कहते हैं। वर्ष 2026 में यह विशेष संयोग 21 जून, रविवार को बन रहा है। इस दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। 21 जून को छत्र, मित्र, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 4 शुभ योग बनेंगे, जिससे इस दिन का महत्न और भी अधिक हो गया है।

ये भी पढ़ें-
Hindu Belief: दरवाजे की चौखट पर भूलकर न बैठें, यूनिक है इस मान्यता की वजह

भानु सप्तमी 2026 पूजा मुहूर्त

सुबह 07:26 से 09:07 तक
सुबह 09:07 से 10:48 तक
दोपहर 12:01 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:09 से 03:49 तक

भानु सप्तमी पूजा विधि-मंत्र

- भानु सप्तमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें।
- इसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान सूर्यदेव की पूजा करें। सबसे पहले तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
- इस पानी के लोटे में लाल फूल, चावल और थोड़ा-सा गुड़ भी डालें। अर्घ्य देते समय ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप भी करें।
- शुद्ध घी के दीपक से सूर्यदेव की आरती करें। इस बात का ध्यान रखें कि सूर्यदेव को चढ़ाया जल किसी के पैरों में न आएं।
- ऊपर बताए गए शुभ मुहूर्त में किसी शांत स्थान पर बैठकर आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।
- कई लोग इस दिन व्रत रखकर जरूरतमंदों को गेहूं, गुड़, तांबे के पात्र और लाल वस्त्र का दान भी करते हैं।

भानु सप्तमी के उपाय

1. भानु सप्तमी पर सूर्य मंत्रों का जाप करें।
2. इस दिन व्रत करें या एक समय भोजन करें। खाने में नमक का उपयोग न करें।
3. किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर सूर्य का रत्न माणिक (रूबी) पहनें।
4. ब्राह्मण को गेहूं, गुड़ और तांबे के बर्तनों का दान करें।
5. अपने पिता को कुछ उपहार लाकर दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।