MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Gudi Padwa 2026 Kab Hai: 19 या 20 मार्च, जानें क्या है गुड़ी पड़वा की सही डेट?

Gudi Padwa 2026 Kab Hai: 19 या 20 मार्च, जानें क्या है गुड़ी पड़वा की सही डेट?

Gudi Padwa 2026 Date: धर्म ग्रंथों के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू नववर्ष अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा कहते हैं।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 23 2026, 10:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जानें गुड़ी पड़वा से जुड़ी खास बातें
Image Credit : Getty

जानें गुड़ी पड़वा से जुड़ी खास बातें

History Of Gudi Padwa: गुड़ी पड़वा हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। वैसे तो ये पर्व पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन इसकी सबसे ज्यादा रौनक महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाने वाला ये त्योहार हिंदुओं के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक भी है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवंत की शुरूआत होती है। जानें इस बार गुड़ी पड़वा उत्सव कब मनाया जाएगा और इससे जुड़ी अन्य खास बातें…


ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? नोट करें अष्टमी-नवमी तिथि की डेट

24
कब है गुड़ी पड़वा 2026?
Image Credit : Getty

कब है गुड़ी पड़वा 2026?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्ववेदी के अनुसार साल 2026 में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च, गुरुवार की सुबह 06:53 से शुरू होगी जो 22 मार्च, शुक्रवार की सुबह 04:52 तक रहेगी। इसलिए इसी दिन यानी 19 मार्च को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। दक्षिण भारत में इस दिन हिंदू नववर्ष उगादि के नाम से मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि की शुरूआत भी इसी दिन से होगी।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें रंग खेल पाएंगे या नहीं?

34
कौन-सा हिंदू वर्ष शुरू होगा गुड़ी पड़वा से?
Image Credit : Getty

कौन-सा हिंदू वर्ष शुरू होगा गुड़ी पड़वा से?

विद्वानों के अनुसार 19 मार्च 2026 यानी गुड़ी पड़वा से विक्रम संवंत 2083 की शुरूआत होगी। इस हिसाब से देखें तो हिंदू कैलेंडर अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चल रहा है। विक्रम संवंत की शुरूआत उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने की थी यानी तब तक अंग्रेजी कैलेंडर प्रचलन में आया ही नहीं था। राजा विक्रमादित्य ने शको को पराजित कर भारत से बाहर निकाल दिया था। इसी खुशी में विक्रम संवंत शुरू हुआ था।

44
गुड़ी पड़वा क्यों मनाते हैं?
Image Credit : Getty

गुड़ी पड़वा क्यों मनाते हैं?

मान्यता है कि गुड़ी पड़वा उत्सव मनाने की शुरूआत छत्रपति शिवाजी महाराज ने शुरू की थी। जिस समय भारत में मुगलों का राज था, उस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज मुगलों को टक्कर दे रहे थे। उन्होंने मुगलों से युद्ध कर कईं किलों पर अपना आधिपत्य कर लिया था। मुगलों पर मिली बड़ी जीत की खुशी में ही सबसे पहले महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का उत्सव मनाया गया। बाद में ये पर्व पूरे देश में मनाया जाने लगा। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा शुरू की गई ये परंपरा आज भी जारी है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, जानें शहरों की रोजा टाइमिंग लिस्ट
Recommended image2
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? नोट करें अष्टमी-नवमी तिथि की डेट
Recommended image3
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें रंग खेल पाएंगे या नहीं?
Recommended image4
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, 10 शहरों की रोजा टाइमिंग लिस्ट और फास्टिंग आवर्स
Recommended image5
Amalaki Ekadashi 2026: कब करें आमलकी एकादशी व्रत, 27 या 28 फरवरी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved