Motivational Story In Hindi: अगर आप जीवन में सफलता चाहते हैं तो बेवजह के विवाद, लालच और ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। अपना पूरा ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर लगाएं, तभी आपको सफलता मिल सकती है।

Short Motivational Story In Hindi: जीवन में सफल वही लोग होते हैं जो अपने लक्ष्य पर लगातार फोकस बनाए रखते हैं। कई बार व्यक्ति अपने काम से ज्यादा दूसरों की बातों, विवादों, लालच या बेवजह की चीजों में उलझ जाता है। इसका नतीजा ये होता है कि उसका समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद हो जाते हैं। Asianetnews Hindi की Motivational Story सीरिज में आज एक ऐसा प्रेरणादायक प्रसंग बता रहे हैं, जो सिखाता है कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए रास्ते की बेकार बातों से दूर रहना जरूरी है।

ये भी पढ़ें-
Motivational Story: संत ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो किया वो सोच भी नहीं सकते

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसान ने संत से मांगी मदद

एक गांव में एक संत रहते थे, जिनके पास लोग अपनी परेशानियों का समाधान लेने आते थे। एक दिन एक गरीब किसान उनके पास पहुंचा और बोला, “मेरे जीवन में बहुत परेशानियां हैं। मैं अपने लक्ष्य को पूरा करना चाहता हूं, लेकिन बार-बार दूसरे कामों में उलझ जाता हूं और सफलता नहीं मिलती।”

ये भी पढ़ें-
Motivational Story: कैसे मिलेगी मन को शांति? साधु और महिला की इस कहानी में छिपा है जवाब

किसान की बात सुनकर संत ने कहा, “मैं जल्द ही तुम्हारे घर आऊंगा और तुम्हें इसका समाधान बताऊंगा।”

अगले दिन संत किसान के घर पहुंचे, लेकिन उस समय किसान खेत पर गया हुआ था। किसान की पत्नी ने संत का सम्मान किया और अपने बेटे को किसान को बुलाने भेजा।

कुछ देर बाद किसान घर पहुंचा। उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी था, जो बहुत तेज-तेज सांस ले रहा था और काफी थका हुआ नजर आ रहा था।

संत ने किसान से पूछा, “क्या तुम्हारा खेत बहुत दूर है?”

किसान ने जवाब दिया, “नहीं, खेत तो घर के पास ही है, लेकिन आप ऐसा क्यों पूछ रहे हैं?”

संत बोले, “तुम बिल्कुल सामान्य दिख रहे हो, लेकिन तुम्हारा कुत्ता बहुत ज्यादा थका हुआ है। ऐसा क्यों?”

किसान ने कहा, “मैं तो सीधे रास्ते से घर आया हूं, लेकिन ये रास्ते में मिलने वाले दूसरे कुत्तों के पीछे भागता रहा, उन पर भौंकता रहा और उन्हें भगाने की कोशिश करता रहा। इसी वजह से ये ज्यादा थक गया।”

संत बोले, “इंसान की जिंदगी भी ऐसी ही होती है। जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को छोड़कर हर छोटी-बड़ी बात में उलझता रहता है, वह जल्दी थक जाता है और अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता। सफलता उसी को मिलती है जो बिना भटके अपने रास्ते पर आगे बढ़ता रहता है।”

कहानी की सीख

जो लोग धैर्य, अनुशासन और फोकस के साथ लगातार आगे बढ़ते रहते हैं, वही अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं। इसलिए अपनी ऊर्जा सही जगह लगाएं, समय की कीमत समझें और उन कामों पर फोकस करें जो आपके भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। यही सफल जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है।