Navratri Haircut Rules: नवरात्रि में बाल कटवाना चाहिए या नहीं ? जानें मां दुर्गा के दिनों में हेयरकट, ट्रिमिंग और नाखून काटने से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में।

नवरात्रि के 9 दिन बेहद खास होते हैं। मां दुर्गा की पूजा, व्रत और साधना के दौरान लोग अपनी दिनचर्या में कई सारे बदलाव करते हैं। वहीं, कुछ घरों में नवरात्रि के दौरान बाल कटवाने, नाखून काटने से भी परहेज करते हैं। अगर आप भी बालों कटवाने या ट्रिमिंग कटवाने की सोच रहे हैं तो लेकिन समझ नहीं आ रहा कि 9 दिनों में बाल कटवाना चाहिए या नहीं ? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

नवरात्रि में बाल कटवाने चाहिए या नहीं?

हिंदू धर्म की कई पारंपरिक मान्यताओं में नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान बाल कटवाने, शेविंग करने और नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे मुख्य रूप से पूजा-पाठ, संयम और साधना पर ध्यान केंद्रित करने की परंपरा मानी जाती है। हालांकि,यह नियम सभी परिवारों और घरों में एक जैसा नहीं है। कुछ लोग नवरात्रि के दौरान बाल नहीं कटवाते,जबकि कुछ लोग अपनी जरूरत और सुविधानुसार हेयरकट करवाते हैं। अगर आपके घर में नवरात्रि के दौरान बाल कटवाने की मनाही है, तो आप परिवार की परंपरा का पालन कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके घर में नवरात्रि के दौरान बाल कटवाने पर पाबंदी नहीं है तो आप बाल कटवा सकते हैं। यह फैसला पूरी तरह से आपकी इच्छा पर निर्भर पर करता है।

क्या नवरात्रि में हेयरकट करवाने से मां दुर्गा नाराज होती हैं?

नवरात्रि में बाल कटवाने को लेकर कई लोगों के मन में डर रहता है कि कहीं ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज तो नहीं हो जाएंगी। धार्मिक आस्था के अनुसार, इन दिनों का महत्व मां दुर्गा की भक्ति, पूजा, सात्विकता और आत्मसंयम से जुड़ा है। हालांकि, बाल कटवाने से मां दुर्गा नाराज होती हैं, ऐसी कोई सार्वभौमिक मान्यता या वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए इसे लेकर मन में डर रखने के बजाय अपनी पारिवारिक परंपरा और आस्था के अनुसार फैसला करना बेहतर है।

नवरात्रि के बाद बाल कटवाना शुभ माना जाता है?

जो लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक बाल कटवाने से परहेज करते हैं, वे अक्सर दशहरे के बाद हेयरकट करवाना पसंद करते हैं। यह उनकी धार्मिक मान्यता और पारिवारिक परंपरा का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, बाल कटवाने के लिए दशहरे के बाद का समय ही शुभ है, ऐसा कोई एक सार्वभौमिक नियम नहीं है।अगर आप भी नवरात्रि के बाद नया लुक अपनाना चाहती हैं, तो अपनी सुविधा के अनुसार हेयरकट का समय तय कर सकती हैं।

नवरात्रि में बाल कटवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपके घर में नवरात्रि के दौरान बाल कटवाना वर्जित माना जाता है, तो आप अष्टमी या नवमी के बाद हेयरकट करवा सकते हैं। अगर बालों की ट्रिमिंग किसी जरूरी वजह से करवानी है, तो अपनी परिस्थिति के अनुसार निर्णय लें।