Navratri 2026 Calendar: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि बहुत ही खास होती है। इस बार इन दोनों तिथियों की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। आगे जानिए शारदीय नवरात्रि 2026 में कब है महाष्टमी और महानवमी तिथि…

Shardiya Navratri 2026 Maha Ashtami Navami Date: शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस पर्व में महाष्टमी और महानवमी का खास महत्व है। इन दोनों दिनों में भक्त देवी की विशेष पूजा करते हैं। कई परिवारों में अष्टमी तो कई घरों में नवमी के दिन कन्या पूजन, हवन और कुलदेवी पूजन किया जाता है। इस बार इन तिथियों को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए महाष्टमी और महानवमी की सही डेट क्या है…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: 5 नहीं 6 दिनों का होगा दिवाली उत्सव, नोट करें धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की डेट

कब है महाष्टमी 2026?

पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्रि की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर, रविवार की सबह 08 बजकर 28 मिनिट से 19 अक्टूबर, सोमवार की सुबह 10 बजकर 52 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अष्टमी तिथि 18 तारीख को पूरे दिन रहेगी इसलिए इसी दिन महाष्टमी से संबंधित सभी पूजा, उपाय, हवन आदि किए जाएंगे। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान है। मां महागौरी को शांति, पवित्रता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। महाष्टमी पर कई परिवारों में कन्या पूजन भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें-
Navratri Fomous Bhajans Lyrics: इन 10 भजनों के बिना अधूरी है नवरात्रि, सुनते ही खो जाएंगे माता की भक्ति में

कब है महानवमी 2026?

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि की बात करें तो ये 19 अक्टूबर, सोमवार की सुबह 10 बजकर 52 मिनिट से शुरू होगी जो 20 अक्टूबर, मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 50 मिनिट तक रहेगी। चूंकि नवमी तिथि 19 तारीख को दिन भर रहेगी, इसलिए इसी दिन नवमी तिथि का व्रत किया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। कुछ स्थानों पर उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 20 अक्टूबर को भी नवमी तिथि का व्रत किया जाएगा।

महाष्टमी और महानवमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?

इस बार अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथि को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है। चूंकि इन दोनों ही तिथियों पर लोग कुलदेवी पूजन करते हैं इसलिए इनका विशेष महत्व है। इस बार इन दोनों तिथियों का संयोग 2 दिन बन रहा है जिसके चलते ये कन्फ्यूजन बना हुआ है। आप स्थानीय विद्वानों से भी इस बारे में पूछकर इन तिथियों का निर्धारण कर सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।