Neem Karoli Baba Samadhi: क्या बाबा नीम करोली की समाधि कैंची धाम में है? जानें उनकी समाधि कहां स्थित है, कैंची धाम क्यों प्रसिद्ध है और बाबा से जुड़ी 5 खास बातें।
Neem Karoli Baba Samadhi Location: इन दिनों बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित मूवी हनुमान अंश काफी चर्चा में है। नीम करोली बाबा का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। उनके भक्तों की संख्या बहुत बड़ी है। उत्तराखंड का कैंची धाम आज बाबा से जुड़े सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और प्रार्थना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीम करोली बाबा की समाधि कैंची धाम में नहीं है? आगे जानिए कहां है नीम करोली बाबा की समाधि…
कहां है नीम करोली बाबा की समाधि?
नीम करोली बाबा का एक आश्रम वृंदावन में स्थित है। आश्रम की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, महाराज जी ने 1973 में वृंदावन में ही अपना शरीर छोड़ा था। इसी स्थान पर बाद में उनका समाधि मंदिर बनाया गया। आश्रम की स्थापना से जुड़ा पहला मंदिर 1967 में बनाया गया था। इसलिए अगर आप नीम करोली बाबा की समाधि के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको वृंदावन जाना होगा, न कि कैंची धाम।
ये भी पढ़ें-
क्या सच में शिवजी के 'हनुमान अंश' हैं बजरंगबली? जानिए 11वें रुद्र अवतार का पौराणिक रहस्य
कौन थे नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा, जिन्हें उनके अनुयायी महाराज जी के नाम से भी जानते हैं, भगवान हनुमान के बड़े भक्त माने जाते हैं। उनका वास्तविक नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा बताया जाता है। बाबा की शिक्षाओं में प्रेम, सेवा और भक्ति को विशेष महत्व दिया जाता था। उनसे जुड़ी कई चमत्कारिक कहानियां भी भक्तों के बीच प्रचलित हैं। यही वजह है कि भारत के अलावा विदेशों में भी उनके अनुयायी बने।
ये भी पढ़ें-
'हनुमान अंश' की चर्चा के बीच जानिए बजरंगबली के 10 सबसे फेमस नाम और उन्हें पुकारने की वजह
नीम करौली बाबा क्यों आए चर्चा में?
वैसे तो नीम करौली बाबा के चमत्कारों की चर्चा होती रहती है लेकिन वर्तमान में उनके जीवन पर आधारित मूवी हनुमान अंश इन दिनों थियेटरों में धूम मचा रही है। इस मूवी में भी बाबा के चमत्कारों के बारे में बताया गया है। शुरूआत के दिनों में इस मूवी को दर्शन नहीं मिल रहे थे लेकिन फिर अचानक इस मूवी का कलेक्शन बढ़ने लगा और अब ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही है।
