Premanand Maharaj Video: वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है ‘तीर्थ यात्रा के बाद भी शांति क्यों नहीं मिलती।’
Premanand Maharaj: सोशल मीडिया पर रोज प्रेमानंद महाराज के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से अधिकांश वीडियों में भक्तों द्वारा पूछे गए सवाल और उनके जवाब होते हैं। प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इन दिनों तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है ‘चारधाम यात्रा, ज्योतिर्लिंग दर्शन और अमरनाथ यात्रा करने के बाद भी मन को शांति क्यों नहीं मिलती?’ इस सवाल के जवाब को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि यह संदेश आज के समय में हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। आगे पढ़ें प्रेमानंद महाराज का इस सवाल का सटीक जवाब…
ये भी पढ़ें-
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी कब है? नोट करें व्रत की डेट, महत्व और उपाय
तीर्थ यात्रा से पहले छोड़ें अपने अवगुण
भक्त के सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा ‘केवल तीर्थ यात्रा कर लेने से मन शांत नहीं होता। उन्होंने बताया कि जब तक व्यक्ति अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, क्रोध और लालच को नहीं छोड़ता, तब तक उसे वास्तविक सुख और शांति नहीं मिल सकती। इसलिए तीर्थ यात्रा से पहले अपने इन अवगुणों का त्याग जरूर करें।’
ये भी पढ़ें-
Motivational Story: राजा भी नहीं समझ पाया तीन पुतलों का रहस्य, मंत्री ने ऐसे सुलझाई पहेली
मन की शुद्धता जरूरी
प्रेमानंद महाराज ने कहा ‘बहुत से लोग धार्मिक यात्राएं तो करते हैं, लेकिन उनका मन सांसारिक इच्छाओं में उलझा रहता है। ऐसे में यात्रा का पूरा फल नहीं मिल पाता। उन्होंने समझाया कि भगवान के दर्शन के साथ-साथ मन की शुद्धता भी जरूरी है। इसके बिना तीर्थ यात्रा या भगवान के भजन करना बेकार है।’
कैसे मिलेगी सच्ची शांति?
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा ‘सच्ची भक्ति का मतलब सिर्फ मंदिर जाना नहीं है, बल्कि अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना है। अगर व्यक्ति दूसरों के प्रति प्रेम, दया और सेवा की भावना रखे तो उसे जीवन में सच्ची शांति मिल सकती है। इन गुणों को अपनाकर भगवान की भक्ति को पाया जा सकता है। तीर्थ यात्रा से पहले इन तीनों बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
