- Home
- Religion
- Puja Vrat Katha
- Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर कैसे करें पूजा, किन चीजों का दान करें? जानें मुहूर्त
Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर कैसे करें पूजा, किन चीजों का दान करें? जानें मुहूर्त
Paush Purnima 2026: इस बार 3 जनवरी, शनिवार को पौष पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। पौष पूर्णिमा का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसी दिन से प्रयागराज में पवित्र माघ मेले की शुरूआत भी होती है।

जानें पौष पूर्णिमा का महत्व
Paush Purnima 2026 Puja Vidhi Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथि होती है। इनमें से पौष पूर्णिमा बहुत खास मानी गई है। इस बार पौष पूर्णिमा 3 जनवरी, शनिवार को है। प्रयागराज में पौष पूर्णिमा तिथि से माघ मेले की शुरूआत होती है। पौष पूर्णिमा तिथि पर व्रत-पूजा भी की जाती है। आगे जानें पौष पूर्णिमा पर किसकी पूजा करें और किन चीजों का दान करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Magh Mela 2026: प्रयागराज माघ मेला शुरू, नोट करें स्नान की डेट्स
पौष पूर्णिमा 2026 शुभ योग
3 जनवरी को मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बन रहा है, वहीं धनु राशि में सूर्य और बुध के साथ होने बुधादित्य नाम का। इस दिन ब्रह्म, इंद्र और छत्र नाम के 3 शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते पौष पूर्णिमा तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है।
ये भी पढें-
Facts 2026: होली-रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण, ज्येष्ठ का अधिक मास भी इसी साल, जानें 10 रोचक फैक्ट्स
पौष पूर्णिमा 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 08:32 से 09:52 तक
दोपहर 12:10 से 12:52 तक
दोपहर 12:31 से 01:50 तक
दोपहर 03:10 से शाम 04:29 तक
पौष पूर्णिमा पर किसकी करें पूजा?
1. पौष पूर्णिमा के मौके पर भगवान सत्यनारायण की पूजा करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है और शुभ फल भी मिलते हैं।
2. पूर्णिमा तिथि देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए भी बहुत खास मानी गई है। इसलिए पौष पूर्णिमा पर शाम को विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
3. पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस तिथि चंद्रदेव की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रोदय होने से शुद्ध जल से अर्घ्य दें व फूल, चावल आदि चीजें भी चढ़ाएं।
पौष पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करें?
पौष पूर्णिमा पर तिथि पर जरूरतमंदों को दान करने का भी विशेष महत्व है। इस समय शीत ऋतु होती है इसलिए गर्म कपड़ों का दान इस दिन करना चाहिए। इसके अलावा तिल-गुड़ या इससे बनी चीजें जैसे गजक, रेवड़ी और चावल, घी, जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके बुरे दिन टल जाते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।