MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Sawan Puja Vidhi: सावन में कैसे करें महादेव की पूजा? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि, मंत्र, उपाय सहित पूरी डिटेल

Sawan Puja Vidhi: सावन में कैसे करें महादेव की पूजा? जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि, मंत्र, उपाय सहित पूरी डिटेल

Sawan Shiv Mantra: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में की गई शिव पूजा और मंत्र जाप आदि का विशेष फल मिलता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 30 2026, 04:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सावन में कैसे पाएं महादेव की कृपा?
Image Credit : Getty

सावन में कैसे पाएं महादेव की कृपा?

Sawan Ke Upay: भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन इस बार 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। ये पूरा महीना शिव पूजा के लिए बहुत ही खास माना गया है। इस महीने में लोग तरह-तरह के महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। सावन में रोज यदि शिवजी की पूजा विधि-विधान से की जाए तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए सावन में कैसे करें शिवजी की पूजा, मंत्र, उपाय आदि की पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
सावन में कैसे करें शिवजी की पूजा?
Image Credit : Getty

सावन में कैसे करें शिवजी की पूजा?

- सावन मास में रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर घर में ही या पास के किसी मंदिर में शिवजी की पूजा करें।
- शिवलिंग के सामने आसन पर बैठकर सबसे पहले शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके बाद गाय के दूध से और एक बार फिर से शुद्ध जल से अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर चंदन से तिलक लगाएं और फूलों की माला पहनाएं। शुद्ध घी का दीपक जलाएं। धतूरा, बिल्व पत्र आदि चीजें एक-एक करके महादेव को चढ़ाएं।
- पूजा के दौरान मन ही मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। महादेव को फल, मिठाई, नारियल आदि चीजों का भोग लगाएं और आरती भी करें।
- संभव हो तो शिव चालीसा या शिव स्तुति आदि का पाठ भी कर सकते हैं। इस तरह सावन में शिव पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।


ये भी पढ़ें-
Mahakal Bhasma Aarti Booking: सावन में कैसे करें महाकाल भस्मारती की बुकिंग? यहां जानें पूरी प्रोसेस

35
शिवजी की आरती लिरिक्स हिंदी में (Shivji Ki Aarti Lyrics in Hindi)
Image Credit : Getty

शिवजी की आरती लिरिक्स हिंदी में (Shivji Ki Aarti Lyrics in Hindi)

ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन, वृषवाहन साजे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज, दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखत, त्रिभुवन जन मोहे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी, कर माला धारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक, भूतादिक संगे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलु, चक्र त्रिशूलधारी।
जगकर्ता जगभर्ता, जगसंहारकर्ता॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये, ये तीनों एका॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठि दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरती, जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥



ये भी पढ़ें-
Shiv Bhajan Lyrics in Hindi: ‘मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा’, इन 10 भजनों को सुने बिना अधूरा है सावन

45
सावन में शिवजी के किन मंत्रों का जाप करें?
Image Credit : Getty

सावन में शिवजी के किन मंत्रों का जाप करें?

सावन में शिवजी के मंत्रों का जाप करना भी बहुत शुभ माना गया है। इस उपाय से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये हैं शिवजी के 5 अचूक मंत्र-
1. ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
2. ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
3. ऊं नमो भगवते दक्षिणामूर्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा
4. मृत्युञ्जयाय रुद्राय नीलकन्ताय शंभवे
अमृतेषाय सर्वाय महादेवाय ते नमः
5. ऊं नमः शिवाय:

55
सावन में कौन-से उपाय करें?
Image Credit : Getty

सावन में कौन-से उपाय करें?

1. शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है। ये उपाय यदि सावन में किया जाए तो और भी अधिक फल देता है।
2. गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
3. शनि ग्रह से संबंधित दोष दूर करने के लिए शिवजी को तिल चढ़ाना चाहिए।
4. सावन में गाय को हरा चारा खिलाने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं।
5. सावन मास में बिल्व वृक्ष पर जल चढ़ाने और शुद्ध घी का दीपक जलाने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: जन्म कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो ग्रहण से रहें सावधान! जानें 5 आसान उपाय
Recommended image2
Raksha Bandhan 2026: कौन-सा मंत्र बोलकर बांधें भाई की कलाई पर राखी? जानें महत्व और कथा भी
Recommended image3
Raksha Bandhan 2026: पंचक में राखी बांध सकते हैं या नहीं? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
Recommended image4
चंद्रग्रहण 2026 कहां दिखेगा-कहां नहीं? जानें डेट, टाइम, सूतक काल और रक्षा बंधन पर असर
Recommended image5
Eid Milad Un Nabi 2026: कब है ईदे मिलाद उन नबी, 26 या 27 अगस्त? बारा वफात की सही डेट क्या है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved