Vijayadashami 2026 Date: विजयादशमी यानी दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व हर साल आश्विन मास में मनाया जाता है। इस बार इस पर्व को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। जानें दशहरे की सही डेट क्या है?
Dussehra Kab Hai: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है। इसे विजया दशमी भी कहते हैं। मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने इसी तिथि पर राक्षसों के राजा रावण का वध किया था। इस बार दशहरे की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। कुछ कैलेंडर में दशहरे की डेट 20 अक्टूबर तो कुछ में 21 अक्टूबर बताई गई है। आगे जानिए विजयादशमी की सही डेट क्या है…
दशहरे की डेट को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?
विद्वानों के अनुसार इस बार आश्विन मास की दशमी तिथि 2 दिन रहेगी, इसलिए दशहरे की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। पंचांग के अनुसार इस बार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। यानी दशमी तिथि दोनों दिन मौजूद रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध-तर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं ये 10 तीर्थ, यहां पिंडदान से पितरों को मिलता है मोक्ष
क्या है दशहरे की सही डेट?
विद्वानों की मानें तो विजयादशमी की तारीख तय करने में केवल दशमी तिथि का होना ही नहीं, बल्कि दिन के अपराह्न काल में दशमी तिथि की मौजूदगी भी देखी जाती है। 20 अक्टूबर को दशमी तिथि दोपहर 12:50 बजे शुरू हो रही है और इसके बाद शाम के समय में भी मौजूद रहेगी। रावण दहन दशमी तिथि में ही किया जाता है। इसी आधार पर 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाना सही रहेगा। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनिट से 02 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में किन 10 चीजों के दान से मिलेगी सुख-समृद्धि? नोट करें लिस्ट
बंगाल में कब मनाया जाएगा दशहरा?
कुछ कैलेंडरों की मानें तो बंगाल में उदया तिथि के अनुसार 21 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनिट से 02 बजकर 50 मिनिट तक रहेगा। आपके शहर में दशहरा कब मनाया जाएगा, इसे लेकर स्थानीय विद्वानों की सलाह ले सकते हैं। हालांकि देश के अधिकांश स्थानों पर विजयादशमी 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
