Roza Sehri Iftar Time Today 15 March 2026: रमजान 2026 के मुकद्दस महीने में आज यानी रविवार, 15 मार्च को मुसलमान 25वां रोजा रख रहे हैं। अगर आप लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद (प्रयागराज) में रहते हैं, तो यहां देखें 15 मार्च 2026 को सेहरी और इफ्तार का टाइम क्या है।
15 March 2026 Roza Iftar Timings: पाक महीना Ramadan पूरे देश में इबादत और रूहानी माहौल के साथ जारी है। रविवार, 15 मार्च 2026 को रोजेदार रमजान का 25वां रोजा रख रहे हैं। इस महीने में मस्जिदों और घरों में नमाज, कुरआन की तिलावत, तरावीह और दुआओं का खास माहौल देखने को मिलता है। रोजेदार सुबह फज्र की अजान से पहले सेहरी करके रोजा शुरू करते हैं और पूरे दिन सब्र, इबादत और नेक कामों में वक्त बिताते हैं। इसके बाद मगरिब की अजान होते ही इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और प्रयागराज में रहने वाले लोग रोजाना सेहरी और इफ्तार का सही समय जानना चाहते हैं, क्योंकि सूर्योदय और सूर्यास्त के हिसाब से हर शहर की टाइमिंग थोड़ी अलग होती है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं, तो जानिए लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और प्रयागराज में 15 मार्च 2026 की सेहरी और इफ्तार टाइमिंग क्या है, ताकि आप रोजा सही समय पर शुरू कर सकें और मगरिब पर सही वक्त में इफ्तार कर सकें।
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार का समय
14 मार्च सेहरी- सुबह 04:59
14 मार्च इफ्तार- शाम 06:15
15 मार्च सेहरी- सुबह 04:58
15 मार्च इफ्तार- शाम 06.16
ध्यान दें: जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट
ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Kanpur: जानें कानपुर, गाजियाबाद समेत इन 5 शहरों में आज 24वें रोजे की सेहरी-इफ्तार टाइमिंग
Sehri Iftar Time Today in Agra: आगरा में आज सेहरी-इफ्तार का समय
14 मार्च सेहरी- सुबह 05:11
14 मार्च इफ्तार- शाम 06:27
15 मार्च सेहरी- सुबह 05:09
15 मार्च इफ्तार- शाम 06.27
Sehri Iftar Time Today in Meerut: मेरठ में आज सेहरी-इफ्तार का समय
14 मार्च सेहरी- सुबह 05:11
14 मार्च इफ्तार- शाम 06:28
15 मार्च सेहरी- सुबह 05:10
15 मार्च इफ्तार- शाम 06.28
Sehri Iftar Time Today in Bareilly: बरेली में आज सेहरी-इफ्तार का समय
14 मार्च सेहरी- सुबह 05:04
14 मार्च इफ्तार- शाम 06:21
15 मार्च सेहरी- सुबह 05:03
15 मार्च इफ्तार- शाम 06.22
Sehri Iftar Time Today in Allahabad: इलाहाबाद (प्रयागराज) में आज सेहरी-इफ्तार का समय
14 मार्च सेहरी- सुबह 04:56
14 मार्च इफ्तार- शाम 06:12
15 मार्च सेहरी- सुबह 04:55
15 मार्च इफ्तार- शाम 06.12
सही तरीके से रोजा रखने के नियम
सही तरीके से रोजा रखने के लिए कुछ अहम नियमों का पालन करना जरूरी होता है। सबसे पहले दिल से रोजा रखने की नीयत करें। सुबह फज्र से पहले सेहरी जरूर करें और उसके बाद खाना-पीना बंद कर दें। रोजे के दौरान दिनभर खाने-पीने से दूर रहें और बुरी बातों जैसे झूठ, गाली, चुगली और गुस्से से बचें। पांचों वक्त नमाज़ पढ़ें और कुरान की तिलावत करने की कोशिश करें। रोजे में सब्र, संयम और अच्छे व्यवहार का खास महत्व होता है। जरूरतमंदों की मदद करना और दान देना भी सवाब का काम माना जाता है। शाम को इफ्तार के समय खजूर या पानी से रोजा खोलना बेहतर माना जाता है।
