Shani Jayanti 2026 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन सूर्य पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इस दिन कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

Shani Jayanti 2026 Date: इस बार शनि जयंती का पर्व 16 मई, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन शनिदेव की पूजा करने, तेल अर्पित करने और दान-पुण्य करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं। शनि जयंती के दिन कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन गलतियों से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो 5 काम…

ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2026 से पहले घर से हटा दें ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गरीब और जरूरतमंद का अपमान न करें

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव गरीब और जरूरतमंद लोगों के प्रतिनिधि माने जाते हैं, इसलिए शनि जयंती के दिन किसी गरीब, बुजुर्ग, मजदूर या जरूरतमंद व्यक्ति का अपमान करने से बचना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसे शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग, साढ़ेसाती-ढैय्या वाले न चूकें ये मौका

लोहे की वस्तु खरीदने से बचें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती के दिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा तेल भी शनि जयंती पर नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये चीजें शनिदेव से संबंधित हैं। इसलिए शनि जयंती पर इन चीजों को खरीदने से बचें।

तामसिक भोजन न करें

अगर आप तामसिक प्रवृत्ति के हैं यानि मांस और शराब आदि का सेवन करते हैं तो शनि जयंती के दिन ऐसा भूलकर भी न करें। इस दिन शराब, मांसाहार और तामसिक भोजन से दूरी बनानी चाहिए। शनि जयंती पर सात्विक भोजन ही करें नहीं तो निकट भविष्य में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

पीपल और शमी वृक्ष को नुकसान न पहुंचाएं

पीपल और शमी, ये दोनों ही शनिदेव से संबंधित माने जाते हैं। शनि जयंती पर पीपल और शमी वृक्ष की पूजा करना चाहिए। इस दिन इन पेड़-पौधों को काटना या नुकसान पहुंचाना अशुभ माना जाता है। ऐसी गलती भूलकर भी न करें।

झूठ और क्रोध से बचें

शनिदेव कर्मों के अनुसार ही हमें अच्छे और बुरे फल देते हैं। इसलिए शनि जयंती पर किसी से झूठ न बोलें, किसी को भी धोखा न दें और न ही किसी पर गुस्सा करें। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।