Navratri Kab Se Shuru Hogi: शारदीय नवरात्रि हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। ये त्योहार हर साल आश्विन मास में मनाया जाता है। 4 नवरात्रियों में ये सबसे प्रमुख नवरात्रि है।

Shardiya Navratri 2026 Date: इस साल आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शरद ऋतु में मनाई जाने के कारण इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं। इस नवरात्रि में गरबा नृत्य करके माता की आराधना करने की परंपरा है, साथ ही नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आगे जानिए साल 2026 में शारदीय नवरात्रि उत्सव कब से कब तक मनाया जाएगा…

कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि 2026?

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू होगा जो 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यानी इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की होगी। ऐसा अष्टमी तिथि के 2 दिन होने के कारण होगा। नवरात्रि का 10 दिन का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। नवरात्रि समापन के अगले दिन यानी 21 अक्टूबर, बुधवार को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Dol Gyaras Kab Hai: डोल ग्यारस कब है, इसे क्यों कहते हैं परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही डेट और महत्व

किस दिन कौन-सी तिथि और देवी की पूजा होगी?

11 अक्टूबर, रविवार: प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा होगी।
12 अक्टूबर, सोमवार: द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।
13 अक्टूबर, मंगलवार: तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा की पूजा होगी।
14 अक्टूबर, बुधवार: चतुर्थी तिथि, मां कूष्मांडा की पूजा होगी।
15 अक्टूबर, गुरुवार: पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता की पूजा होगी।
16 अक्टूबर, शुक्रवार: षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी की पूजा होगी।
17 अक्टूबर, शनिवार: सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि की पूजा होगी।
18 अक्टूबर, रविवार: अष्टमी तिथि, इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी।
19 अक्टूबर, सोमवार: इस दिन भी सुबह अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके चलते इस दिन महाष्टमी पर्व मनाया जाएगा।
20 अक्टूबर, मंगलवार: नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवमी हवन और नवरात्रि पारण होगा।

ये भी पढ़ें-
आरती लेने के तुरंत बाद हाथ धोने से क्या पूजा का फल खत्म हो जाता है? जानें सच

क्यों मनाते हैं शारदीय नवरात्रि?

शारदीय नवरात्रि पर्व मनाने के पीछे अनेक कथाएं प्रचलित हैं। मान्यता के अनुसार किसी समय महिषासुर नाम का एक महाशक्तिशाली दैत्य था, जिसने इंद्र को हराकर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। तब देवताओं ने देवी दुर्गा का आवाहन किया। देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच 9 दिनों तक भयंकर युद्ध हुआ और दसवें दिन देवी ने उस राक्षस का वध कर दिया। इन 9 दिनों तक रोज देवताओं ने देवी दुर्गा की आराधना की। तभी से नवरात्रि पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।