17 September 2025 Ka Panchang: 17 सितंबर, बुधवार को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसी दिन एकादशी का श्राद्ध भी है। जानें इस दिन कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे और किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 सितंबर 2025, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उन मृतकों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की एकादशी तिथि पर हुई हो। साथ ही इस दिन इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा और विश्वकर्मा पूजा भी। बुधवार को परिघ, शिव,गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: ग्रहण से पहले राशि बदलेगा सूर्य, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को सूर्य और बुध की युति कन्या राशि में होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 21 मिनिट से शुरू होगा जो 01 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

17 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Sep 17 1:47 AM
चन्द्रास्त - Sep 17 3:46 PM

17 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (17 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:17 से 07:48 तक
सुबह 07:48 से 09:19 तक
सुबह 10:50 से दोपहर 12:21 तक
दोपहर 01:23 से शाम 04:53 तक
दोपहर 04:53 से 06:24 तक

17 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:48 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:50 AM – 12:21 PM
दुर्मुहूर्त - 11:57 AM – 12:45 PM
वर्ज्यम् - 02:28 PM – 04:04 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।