20 September 2025 Ka Panchang: 20 सितंबर, शनिवार को श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन उन पितरों का श्राद्ध करना चाहिए, जिनकी मृत्यु किसी शस्त्र या दुर्घटना में हुई हो। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 सितंबर 2025, शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उन मृतकों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी शस्त्र या दुर्घटना में हुई हो। मृत्यु तिथि के अनुसार इस दिन श्राद्ध नहीं करना चाहिए, ऐसा महाभारत में लिखा है। जिन लोगों की मृत्यु चतुर्दशी तिथि पर हुई हो, उनका श्राद्ध सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर करना चाहिए। इस दिन साध्य, शुभ, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri: नवरात्रि में जलाएं अखंड ज्योत तो ध्यान रखें 5 बातें

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha Upay: सर्व पितृ अमावस्या पर किन 5 चीजों का दान करें? जानें इससे वाले फायदे

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

20 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - Sep 20 4:44 AM
चन्द्रास्त - Sep 20 5:37 PM

20 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (20 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:49 से 09:19 तक
सुबह 11:56 से दोपहर 12:44 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:20 से 01:50 तक
दोपहर 03:20 से 04:51 तक

20 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:50 PM – 3:20 PM
कुलिक - 6:18 AM – 7:49 AM
दुर्मुहूर्त - 07:55 AM – 08:43 AM
वर्ज्यम् - 04:34 PM – 06:16 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।